Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डाॅ विशेश्वर खा वेलफेयर सोसाइटी ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    डाॅ विशेश्वर खा वेलफेयर सोसाइटी ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डाॅ विशेश्वर खा वेलफेयर सोसाइटी ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। सोसाइटी ने इन लोगों को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए एक समारोह आयोजित किया।

    रविवार को कुंडहित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ विशेश्वर खां वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां आर्थिक रूप से कमजोर मेधा भी छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद किया गया । सभा के अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भजहरी मंडल ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों द्वारा डॉ विशेश्वर खा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया ।
    इस दौरान सोसाईटी द्वारा गंभीर बीमारी से ग्रसित 15 मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।
    वहीं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र अन्य मंडल का पूरा शिक्षा का बीढ़ा डॉ विशेश्वर खां वेलफेयर सोसाइटी ने उठाया। जिसे प्रतिवर्ष ₹5000 करके आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।
    वही मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर 10 छात्र-छात्राओं को चेक देकर आर्थिक मदद के साथ-साथ किताब कॉपी प्रदान किया गया।
    दो छात्राएं द्वारा मेडिकल परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। दोनों छात्राओं को सोसाइटी द्वारा उत्तरीय मोमेंटो एवं
    पुष्प स्तबक देकर संवर्धना व्यक्त किया गया।

    इस समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की। एक छात्रा अनन्या मंडल ने कहा, “मैं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ने की सोच रही थी, लेकिन सोसाइटी की मदद से मैं अब अपने सपनों को पूरा कर सकती हूं।”

    एक मरीज के परिजन ने कहा, “हमें अपने परिवार के सदस्य के इलाज के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ रहा था, लेकिन सोसाइटी की आर्थिक मदद से हमें बड़ी राहत मिली है।”

    मौके पर, सोसाइटी के संयुक्त सचिव रथिन्द्र घोष ने कहा, “हमारा उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी यह पहल उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगी।”

    सोसाइटी के सह सचिव गौतम खॉ ने कहा डॉ विशेश्वर खां के आदर्श को जन मानस मे फैलाते हुए अच्छे समाजिक कार्य करना ही सोसाइटी का उद्देश्य है। सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का अलावे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, आर्थिक रुप से पिछड़े छात्र- छात्राओ को आर्थिक मदद किया जाता है। इसी कड़ी मे सोसाइटी द्वारा गरीब बच्चों को पढ़ाई हेतु आर्थिक मदद किया जाता है। कहा की प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने पर उनका मनोबल बढ़ता है। रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आर्थिक रूप से मदद किया गया । आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा अनन्या मंडल का शिक्षा का बेड़ा डॉ विशेश्वर का वेलफेयर सोसाइटी ने लिया वही उन्हें ₹5000 का चेक देकर आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।
    डाॅ विशेश्वर खां वेलफेयर सोसाइटी ने समाज में एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है और यह दर्शाया है कि हमारे समाज में अभी भी बहुत सारे लोग हैं जो दूसरों की मदद करने के लिए तैयार हैं।

    मौके पर सोसाईटी के संयुक्त सचिव रथिन्द्र नाथ घोष, सह सचिव गौतम खां, जिप सदस्य वंदना खां, रीना मंडल, पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल, जयदेव खां, अजित घोष, नोनीगोपाल मंडल, मिहिर पान, रंजित सिंह, उद्देश्वर मुर्मु, आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईचागढ़ विधानसभा सीट आजसू को मिलने की आशंका के खबरों से एनडीए भाजपा खेमे में मची हलचल
    Next Article जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में एसजीएसवाई सभागार में आहूत केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.