*स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे होने पर इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ने चलाया जागरूकता रथ*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
*जमशेदपुर 29 सितंबर* – ‘‘स्वच्छ भारत’’ महात्मा गांधी जी का एक सपना था, जिसे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ‘‘स्वच्छ भारत मिशन’’ के तहत पूरा कर रहे हैं। ‘‘स्वच्छ भारत मिशन’’ के 10 साल पूरे होने के अवसर पर, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिका सिंह ने लोगों को जागरूक करने हेतु एक छोटी सी पहल की है। जिसके तहत, एक भोंपू गाड़ी स्वच्छता के नारों और संदेशों के साथ पूरे दिन शहर में घूमेगा और लोगों को जागरूक करेगा। यह गाड़ी विभिन्न स्थानों पर जाकर स्वच्छता के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक करेगा।
आज सुबह आम बगान साकची में आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन के सचिव और संभव संस्था के मुख्य संरक्षक सह भाजपा नेता श्री भरत सिंह ने रीबन काटकर तथा इनर व्हील की झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की साथ ही भरत सिंह ने इनर व्हील के द्वारा चलाये जा रहे इस स्वच्छता अभियान की प्रषंसा की। इस कार्यक्रम से जे.एन.ए.सी. भी जुड़ा।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह, आई.एस.ओ. विद्या तिवारी, अर्चना शेखर, चंचला सिंह, कनक सिंघल, अर्चना सिंह, डॉ. नेहा गुप्ता, और जे.एन.ए.सी. से गीता कुमारी, राजेश सिंह, सजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

