पलामू
परिवर्तन यात्रा में लहर चली है हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेंकने की : शिवराज सिंह चौहान
पलामू प्रमंडलीय परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पलामू पहुंचे हैं इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी , नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी मौजूद थे । परिवर्तन यात्रा की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया । परिवर्तन यात्रा में सभा को संबोधित करते हुए मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है । मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड को तबाह और बर्बाद करने का ख्वाब हेमंत सोरेन कांग्रेस और राजद के सरकार ने किया है । यह गठबंधन नहीं ठग बंधन है । भाजपा के यह परिवर्तन यात्रा में परिवर्तन की लहर चली है ।
: शिवराज सिंह चौहान / केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी ।

