सैकड़ो युवाओं ने झामुमो नेता कुणाल कांचन के नेतृत्व में थामा झामुमो का दामन
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंदरडीहा पंचायत के पिंडरगारियागांव के सैकड़ो युवाओं ने कुणाल कंचन जिला अध्यक्ष के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। श्री कंचन सभी साथियों का झामुमो परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के जनता ने तो पहले ही बीजेपी से मुंह फेर लिया था, अब बीजेपी के ने कार्यकर्ता भी एक-एक कर साथ छोड़ रहे हैं।
*देश का पहला राज्य झारखंड ने आधी आबादी को सम्मान देने का काम किया है।*
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने राज्य की आधी आबादी माता बहनों के लिए मईया सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना से राज्य की आधी आबादी लाभान्वित हो रही हैं।
हेमंत सोरेन की सरकार ने विगत साढ़े चार वर्षों में सरोकार, सेवा और सम्मान के संकल्प के साथ राज्य सरकार ने आधी आबादी का मान, सम्मान और स्वाभिमान सुनिश्चित करते हुए उन्हें कई कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया है, हक-अधिकार देने का काम किया है।
मंईयां सम्मान योजना सिर्फ एक योजना नहीं, यह हमारी बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण की सीढ़ी है, जो अनवरत चलती रहेगी और आगे बढ़ती रहेगी।
भाजपा वालों ने मंईयां सम्मान योजना को बंद करवाने के लिए PIL दायर किया, इनलोगों ने सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि हमारी बहनों के अधिकार को छीनने की कोशिश की है।

