Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोर्ट के फ़ैसले के विरुद्ध व्यवसाइयों को अपील पर जाने के लिए समय देना न्यायसंगत : अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कोर्ट के फ़ैसले के विरुद्ध व्यवसाइयों को अपील पर जाने के लिए समय देना न्यायसंगत : अमरप्रीत सिंह काले

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोर्ट के फ़ैसले के विरुद्ध व्यवसाइयों को अपील पर जाने के लिए समय देना न्यायसंगत : अमरप्रीत सिंह काले
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित लाल बाबा फाउंड्री के गोदामों को तोड़ने के न्यायालय के आदेश के बाद उत्पन्न संकट को लेकर शुक्रवार को कैलाश नगर व्यवसायिक समिति के प्रतिनिधियों, श्रमिकों एवं स्थानीय निवासियों ने धरना दिया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने धरनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित व्यवसायियों और श्रमिकों से बातचीत की तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    अमरप्रीत सिंह काले ने इस गंभीर मुद्दे पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और टाटा स्टील के प्रबंधक से भी चर्चा की। उन्होंने अनुरोध किया कि प्रभावित व्यवसायियों को न्यायिक अपील के लिए उचित समय प्रदान किया जाए ताकि वे न्यायिक प्रक्रिया का सही ढंग से पालन कर सकें। काले ने कहा, “इस निर्णय से हजारों व्यवसायियों और श्रमिकों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है, और उनके परिवारों का भविष्य दांव पर है। इसलिए, मैंने प्रशासन और टाटा प्रबंधन से आग्रह किया है कि इन प्रभावित व्यवसायियों को न्याय पाने का उचित अवसर दिया जाए, जिससे वे कानूनी रूप से अपनी बात रख सकें।”

    काले ने जोर देकर कहा कि ऐसे समय में व्यवसायियों और श्रमिकों के परिवारों की सुरक्षा और उनके रोजगार की स्थिरता सर्वोपरि है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस समस्या का सकारात्मक और स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि प्रभावित लोगों की आजीविका और उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार लाल बाबा फाउंड्री के मामले में हस्तक्षेप करे:अभय सिंह
    Next Article झारखंड में ‘मंईयां सम्मान योजना’ जारी रहेगी : कल्पना सोरेन ने महिलाओं को दिया भरोसा

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.