मिहिजाम के डॉक्टर नागेंद्र सिन्हा विद्यालय में मंगलवार को एस ए 1 के दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: मिहिजाम के डॉक्टर नागेंद्र सिन्हा विद्यालय में मंगलवार को सत्र 2024- 25 की एस ए 1 के दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अभिभावकों एवं बच्चों में परीक्षा के प्रति काफी उमंग एवं उत्साह का माहौल देखा गया।
डॉक्टर नागेंद्र सिन्हा विद्यालय की प्राचार्या चंदा मिश्रा ने बताया कि वर्ग नर्सरी के लिए हिन्दी विषय की परीक्षा में 7 छात्र छात्रा उपस्थित रहे, जबकि गणित की परीक्षा में एल के जी के 9 और यू के जी के 7 छात्र छात्रा ने भाग लिया। अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा में वर्ग 1 के 15 और द्वितीय के 12 विद्यार्थियो ने परीक्षा में भाग लिया। हिन्दी साहित्य की परीक्षा में वर्ग तृतीय के 15, चतुर्थ के 14 और पंचम के 9 छात्र छात्रा उपस्थित रहे। अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा के लिए लिए वर्ग षष्ठ में 5, सप्तम में 9 और वर्ग अष्टम में 5 छात्र – छात्रा उपस्थित रहे। विद्यालय की उप प्राचार्या सीमा राऊत ने बताया कि कुल 107 बच्चों ने एस ए 1 की परीक्षा में सम्मिलित हुए । बच्चों को तनाव मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए शिक्षक,अभिभावक और डॉ नागेन्द्र सिन्हा चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी गयी।
परीक्षा के सफल संचालन में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा, शिक्षिका बबीता कुमारी, नीतू ठाकुर, अनिता कुमारी,गणित शिक्षिका बबीता कुमारी,अंकिता बर्मन,नर्सरी सह नृत्य शिक्षिका सीमा कुमारी, रिया शर्मा, ऑफिस क्लर्क श्वेता वर्मा, कर्मी संजू कुमारी, रीतू कुमारी सहित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

