Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ आज दिग्गजों का जमावड़ा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कोल्हान प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ आज दिग्गजों का जमावड़ा

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्हान प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ आज दिग्गजों का जमावड़ा

    कार्यकर्ताओं का होगा महाजुटान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी झारखंड के छह सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इस क्रम में, कोल्हान प्रमंडल में भाजपा 23 सितंबर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पवित्र चित्रवेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होगी। परिवर्तन यात्रा के तहत बहरागोड़ा शाखा मैदान (नेताजी सुभाष पार्क के समीप) में सुबह 11 बजे विशाल जनसभा का आयोजन होगा। इस सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव, प्रदेश उपाध्यक्ष बरकुंवर गागराई, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह, विधानसभा के प्रभारी बिनोद सिंह, अभय सिंह समेत कई अन्य नेतागण शामिल होंगे। जनसभा के जरिये आमजनों को झामुमो-कांग्रेस एवं राजद गठबंधन सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। कोल्हान प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा का समापन 2 अक्टूबर को चाईबासा में होगा। इस यात्रा के माध्यम से राज्य की जनता को वर्तमान हेमंत सरकार के पांच साल की नाकामियों, कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, निरंकुशता और बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठ से आदिवासी जनसंख्या में हो रहे बदलाव से जनता को अवगत कराया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के दौरान एक सुसज्जित रथ-नुमा मंच से नेताओं के भाषण होंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा में प्रत्येक गांव, क्षेत्र, कस्बों के हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

    परिवर्तन यात्रा बहरागोड़ा से माटीहाना, मानुषमुढ़ीया होते हुए चाकुलिया पहुंचेगी, जहां भाजपा कार्यकर्ता और आमजनता के द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत होगा। इसके बाद यात्रा नूतनगढ़, धालभूमगढ़ होते हुए घाटशिला के राजस्टेट मैदान में पहुंचेगी, जहां शाम 4 बजे एक विशाल जनसभा होगी।
    परिवर्तन यात्रा की सफलता और जनभागीदारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर भी व्यापक तैयारी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिन्दी शिक्षक कार्यशाला में डॉ अरुण सज्जन सम्मानित हुए
    Next Article बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान में आयोजित होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.