Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिन्दी शिक्षक कार्यशाला में डॉ अरुण सज्जन सम्मानित हुए
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    हिन्दी शिक्षक कार्यशाला में डॉ अरुण सज्जन सम्मानित हुए

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘हिन्दी शिक्षक कार्यशाला में डॉ अरुण सज्जन सम्मानित हुए’
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में हिन्दी दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में एक दिवसीय हिन्दी शिक्षक कार्यशाला आयोजित की गई । इसमें ‘आधुनिक शिक्षक और रुचिकर हिन्दी शिक्षण’ तथा ‘हिन्दी शिक्षण का औचित्य विषय पर सत्र विशेषज्ञ सुश्री पुष्पांजली मिश्रा एवं डाॅ० मनीला कुमारी ने सरल तरीके से समझाते हुए अपना संबोधन प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के दोनों सत्रों में समन्वयक की भूमिका में साहित्य समिति के क्रमश: सुरेश चन्द्र झा तथा वसंत जमशेदपुरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने की । मंच पर मुख्य अतिथि के रुप में टाटा मोटर्स के पूर्व उप महाप्रबंधक श्री चन्देश्वर खाँ एवं विशिष्ट अतिथि आर वी एस इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक शत्रुघ्न सिंह, संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी उपस्थित थे ।
    इस अवसर पर संस्थान की ओर से दी जाने वाली ‘श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान’ इस वर्ष सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक सह विजिटिंग हिन्दी प्रोफेसर (एक्स.आइ .टी.इ. गम्हरिया) डॉ० अरुण सज्जन को दिया गया । इसके अन्तर्गत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र तथा ग्यारह हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई । सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ.अरुण सज्जन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तुलसी भवन प्रबंधन ने जो मुझे इस सम्मान के लिए चयन किया है

    कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विद्यालयों से पधारे ७६ शिक्षक – शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ , अंगवस्त्र , उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
    मौके पर साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ० यमुना तिवारी ‘व्यथित’ , सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा, उपाध्यक्ष डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’, अरुणा भूषण शास्त्री, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र , शकुन्तला शर्मा, सुरज सिंह ‘राजपुत’ , पूनम महानंद, लक्ष्मी सिंह ‘रुबी’, डाॅ० अनिता निधि, रीना गुप्ता, वीणा कुमारी नंदिनी, उषा झा, शेषनाथ सिंह ‘शरद’ , पूनम सिंह,नीलम पेडीवाल, नीलाम्बर चौधरी, नवीन कुमार अग्रवाल, डाॅ० अरुण कुमार शर्मा, हरभजन सिंह ‘रहबर’, विश्वनारायण शिल्पी,चंदा कुमारी , भंजदेव देवेन्द्र व्यथित सहित अन्य उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफतेहपुर प्रखंड के भूरूनडिहा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने झामुमो का दामन थामा
    Next Article कोल्हान प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ आज दिग्गजों का जमावड़ा

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.