Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने ब्राह्मण टोला में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने ब्राह्मण टोला में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने ब्राह्मण टोला में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया

    *बोले सरयूः इंदौर की तर्ज पर सफाई हो शहर में*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने शनिवार को भुइयांडीह के ब्राह्मण टोला में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का आयोजन ब्राह्मण टोला के नागरिकों ने किया था। यह आयोजन लगातार तीसरी बार हुआ।

    सफाईकर्मियों एवं नागरिकों को सम्मानित करते हुए विधायक सरयू राय ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में भी किये जाएंगे ताकि सफाईकर्मियों और नागरिकों के साथ परस्पर सामंजस्य से गलियों एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित कर सकें।

    श्री राय ने कहा कि उन्होंने सफाई कार्यक्रम को एक अभियान के तौर पर लिया है। विगत दो वर्षों से जमशेदपुर अक्षेस और जुस्को से सफाई सुनिश्चित करने के लिए वह दबाव डाल रहे हैं। शहर में जैसी सफाई होनी चाहिए, वैसी सफाई नहीं हो रही है।
    सम्मानित किए जाने वाले सफाईकर्मियों में शंकर कुमार, रमेश गुमार, गोपाल दास, घुटेन, फूदान, एतनारी, झुनियां, सुदर्शन, लक्ष्मण, सबरी, रहमत, ठाकुर आदि शामिल थे। इस मौके पर मुख्य रूप से भरत पाण्डेय, अरूण शुक्ला, विजय सिंह, रंजीत सिंह, अजित घोष, कृष्णा यादव, अनिल सिंह, मुकेश शुक्ला, अर्जुन यादव, सचिन शुक्ला, गोल्डेन पाण्डेय, अनिता देवी, किशोर सिंह, प्रकाश पात्रो, दुर्योधन शार्म, बलवंत सिंह, धमेनद्र पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स यूनियन और कंपनी के बीच हुआ बोनस समझौता
    Next Article स्वच्छता ही सेवा 2024: सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा स्वच्छता का जोश

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.