Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर युगांतर भारती और टाटा स्टील जुलौजीकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ” इंट्ररनेशनल बायोडाइवर्सीटि डे” संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन
    Breaking News झारखंड

    अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर युगांतर भारती और टाटा स्टील जुलौजीकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ” इंट्ररनेशनल बायोडाइवर्सीटि डे” संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 22, 2023Updated:May 22, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर युगांतर भारती और टाटा स्टील जुलौजीकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ” इंट्ररनेशनल बायोडाइवर्सीटि डे” संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

    अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर युगांतर भारती और टाटा स्टील जुलौजीकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ” इंट्ररनेशनल बायोडाइवर्सीटि डे” संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि पद्मश्री जमुना टुडडु शामिल हुई. विशिष्ट अतिथि विधायक सरयू राय ने कहा जैव विविधता के संरक्षण, समादर , प्रोत्साहन के लिए मानव समाज को पहल करनी होगी.

    अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2023 के अवसर पर युगांतर भारती और टाटा स्टील जुलौजीकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ” इंट्ररनेशनल बायोडाइवर्सीटि डे” संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री जमुना टुडडु शामिल हुई.विशिष्ट अतिथि विधायक सरयू राय, टाटा स्टील जुलौजीकल सोसाइटी के डायरेक्टर मेहुल चक्रवर्ती, डाँ आर के सिंघ, डाँ रघुराम टाटा, विनिता शाह, धर्मेंद्र तिवारी, अजय कुमार सिंह शामिल हुए.

    विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पर्यावरणविद सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा की जैव विविधता को बचाने के लिए 1972 से लेकर अबतक विश्व में बहुत से कानून बनाए गए है. जो भी नियम कानून बनाए गए है उसे धरती पर कैसे लागू किया जा सकता है इस पर विचार करना होगा. वर्ष 1972 में रियो डी जीनेरियो में पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन हुआ था उसमें यह बात उठी थी की दुनियाभर में जो अलग-अलग जैव विविधताए है, संसाधन उपलब्ध है और अलग-अलग परिवेश में जो जैविक- अजैविक वस्तुए हैं उनका संरक्षण आवश्यक है.

    दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है की वर्तमान समय में परिवेश, पर्यावरण और पारिसथिकी में ऐसे परिवर्तन हो रहे जिससे मनुष्य जीवन में संकट हो गया है.

    वर्ष 2002 में कानून बना की जैव विविधताओं के लिए की जहाँ जहाँ जैव विविधता पाई जाती है वहाँ के नागरिकों को लाभ मिलना चाहिए. सभी पंचायतो, नगर पालिकाओं में जैव विविधता का रजिस्टर तैयार करना चाहिए.

    जंगलों में ऐसी जड़ी-बूटी उपलब्ध है जिससे गंभीर से गंभीर बीमारी दुर हो सकती है. आयुर्वेदिक दवाओं बनाने वाले जैव विविधता का इस्तेमाल करते है. भारत जैव विविधता के मामले में दुनिया में 7वे स्थान पर है. आज विकास का रास्ता बहुत सारी जैव विविधता को नष्ट कर रहा है. विविधता का संरक्षण हो मानव हित में इसका चिंतन जरूरी है.
    “फर्स्ट परसन सिंगुलर नम्बर ” के तहत मैं प्रत्येक दिन जैव विविधता को लाभ पहुँचाने के लिए क्या कर सकता हुँ इसपर विचार करना होगा.

    जो जितना अधिक पुराना पेड़ होता है उसके कटने से उसमेz समाहित सभी जैव विविधताओं का नाश हो जाता है. ऐसे पेड़ जो जैव विविधता का संरक्षण, प्रोत्साहन करते है उसे वृक्षारोपण में शामिल करना चाहिए.

    जैव विविधता का नदियों, समुद्र में बड़ा संसार है. जैव विविधताओं की कमी के कारण आज हमारे भोजन में संकट उत्पन्न हो गया है. पश्चिमी देशों में अभियान चला “एंटिबायोटिक आफ डी मेन्यू ” अर्थात जिस भी भोजन में एंटिबायोटिक शामिल है उसका उपयोग ना हो. गंभीर बीमारी का कारण हमारी खराब भोजन प्रणाली है. इसलिए आवश्यक है की जैव विविधता का समादर, संरक्षण और प्रोत्साहन हो. 2030 तक ऐसा विकास हो सके जो सस्टेनेबल और धारणीय हो और इसमे जैव विविधता का अहम योगदान रहे.

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री जमुना टुडू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के बिना हम सभी अधूरे हैं। पर्यावरण का संरक्षण पेड़ पौधों और जंगल से होता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष और जंगल का संरक्षण अतिआवश्यक है।पेड़ और जंगल में ईश्वर का वास होता है। इसके कीमत पर विकास बिल्कुल उचित नहीं है। इसलिए उन्होंने शुरू से जंगल और पेड़ बचाने का कार्य किया है। इस दौरान माफियाओं ने उनपर हमला किया और घायल कर दिया लेकिन उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा और आज जिले भर में 500 वन सुरक्षा समिति का गठन किया है.

    मंच का संचालन इ अरविन्द नामबी एवं प्रोफ़ेसर सीमा रानी ने संयुक्त रूप से किया.
    कार्यक्रम में अशोक गोयल, सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, अजय सिन्हा, मंजु सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लि० (जुडको) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की
    Next Article आज श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज जी के शहीदी दिवस के उपलब्ध में शहर के कई स्थानों पर……

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.