Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लि० (जुडको) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लि० (जुडको) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लि० (जुडको) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की

    *मुख्यमंत्री ने झारखंड अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) द्वारा प्रस्तावित “जोनल ब्यूटीफिकेशन एंड रीडेवलपमेंट ऑफ एक्जिस्टिंग स्ट्रीट एंड रिलेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रॉम अल्बर्ट एक्का चौक टू कचहरी चौक एंड सराउंडिंग एरियाज इन रांची” के मास्टर प्लान का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन देखा तथा अधिकारियों को कार्य योजना से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।*
    =========================
    *★ रांची वासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़कें मुहैया कराना प्राथमिकता*

    *★ जुडको ठोस और बेहतर कार्य योजना बनाकर विकास कार्यों को गति दे*

    *–हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =========================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लि० (जुडको) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जुडको के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित “जोनल ब्यूटीफिकेशन एंड रीडेवलपमेंट ऑफ एक्जिस्टिंग स्ट्रीट एंड रिलेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रॉम अल्बर्ट एक्का चौक टू कचहरी चौक एंड सराउंडिंग एरियाज इन रांची” के मास्टर प्लान का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन रखा। जुडको द्वारा प्रस्तावित इस कार्य योजना के तहत रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक और आसपास के क्षेत्र में मौजूदा सड़क और बुनियादी ढांचे का सौंदर्यकरण तथा पुनर्विकास कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित कार्य योजना के मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी ली, मास्टर प्लान के प्रत्येक पहलुओं को गहराई से समझा तथा अपनी ओर से कई आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। मास्टर प्लान के तहत उक्त क्षेत्रों में मुख्य रूप से वेंडिंग जोन के साथ तीन मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, ग्रीन एरिया का विस्तारीकरण, विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण कार्य तथा कचहरी चौक से जेल चौक तक अंडर बाईपास रोड का निर्माण सहित विभिन्न बुनियादी ढांचों के सौंदर्यकरण सहित अन्य कार्य किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव-सह-नगर विकास सचिव श्री विनय कुमार चौबे, प्रोजेक्ट डायरेक्टर टेक्निकल, जुडको श्री गोपाल जी, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री प्रत्यूष चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    *रांची वासियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सड़कें मुहैया कराना प्राथमिकता*

    बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जुडको के अधिकारियों से कहा कि हमारी सरकार रांची वासियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सड़कें मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। रांची के कई महत्वपूर्ण सड़कों पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रगति पर है। शहर के बुनियादी ढांचे को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुडको आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रांची शहर के बुनियादी ढांचों के विकास हेतु ठोस और बेहतर कार्य योजना बनाकर ससमय योजनाओं को पूरा करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक तथा रातू रोड चौक से कचहरी होते हुए जेल चौक तक सड़कों का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाना अत्यंत आवश्यक है। रांची के इन प्रमुख सड़कों में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। प्रत्येक दिन जाम की स्थिति बनती है। इन सड़कों को व्यवस्थित कर लोगों को जाम की स्थिति से बचाया जा सकेगा तथा राहगीरों का समय और पैसा दोनों बचेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाले ने प्रधानमंत्री से राँची – श्रीअमृतसर साहिब सीधी हवाई सेवा शुरू करने का किया अनुरोध
    Next Article अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर युगांतर भारती और टाटा स्टील जुलौजीकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ” इंट्ररनेशनल बायोडाइवर्सीटि डे” संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.