Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी के नेतृत्व में देर रात्रि में जिले के विभिन्न होटलों एवं लॉज आदि का किया गया निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी के नेतृत्व में देर रात्रि में जिले के विभिन्न होटलों एवं लॉज आदि का किया गया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी के नेतृत्व में देर रात्रि में जिले के विभिन्न होटलों एवं लॉज आदि का किया गया निरीक्षण

    ◼️ _*झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क*_

    ◼️ *_होटल/लॉज में रूकने वाले अतिथियों / व्यक्तियों एवं उनसे मिलने जुलने वाले पर कड़ी पैनी नजर रखने का निर्देश_*

    ◼️ _*झारखण्ड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 के विरुद्ध पाए जाने पर संबंधित होटल/लॉज के स्वामी/मालिक के विरुद्ध होगी कानूनी कार्रवाई*_

    झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ जिले के विभिन्न होटलों एवं लॉज आदि निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने होटलों एवं लॉजों में 16 सितंबर से 24 सितंबर तक ठहरने वाले व्यक्तियों की संपूर्ण विवरणी, रहने के प्रयोजन आदि के बारे में रिसेप्शन से जानकारी ली। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एकता श्री, प्रभात इन, होटल अवध, रजत लॉज, चंदन लॉज, बसंत भारती, देवी भारती लॉज, उत्सव लैंडमार्क, चंदेव लॉज, प्रिया लॉज, जामताड़ा, कृष्णा लॉज, मिहिजाम, आर्या इन मिहिजाम, खालसा लॉज मिहिजाम आदि का निरीक्षण किया गया एवं सभी होटल एवं लॉज संचालकों को एसओपी के अनुसार संचालन एवं अन्य बिंदुओं पर स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए गए।

    वहीं अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार के द्वारा बताया गया कि जिले के सभी होटलों, लॉजों आदि के प्रबंधकों को झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के अवसर पर जिला में अवस्थित अतिथिगृह/ होटल/लॉज आदि में विशेष सतर्कता के तौर पर प्रश्न-पत्र लीक करने वाले गिरोह, प्रश्न-पत्र रटवाने की प्रवृत्ति वाले छात्रों को बरगलाने आदि पर रोक लगाने के आलोक में निदेश दिया गया है कि दिनांक 16.09.2024 से 24.09.2024 तक आपके अतिथिगृह /होटल/लॉज में जो भी व्यक्ति ठहरते है, उसकी संपूर्ण विवरणी यथा नाम, पिता का नाम, पूर्ण पता, मोबाईल नम्बर, आगमन का साघन, इस जिले में आने का उद्देश्य, जमा किये गये एड्रेस प्रूफ की छायाप्रति के साथ प्रत्येक दिन का विजिटर्स रिपोर्ट प्रतिदिन संध्या 06:00 बजे तक ईमेल पर अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करेंगे।

    साथ ही होटल/लॉज में रूकने वाले अतिथियों / व्यक्तियों एवं उनसे मिलने जुलने वाले पर कड़ी पैनी नजर रखेंगे। यदि होटल/लॉज में रूकने वाले किसी भी अतिथि/व्यक्ति का आचरण व्यवहार संदिग्ध प्रतीत हो तो अविलम्ब उसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे। होटल/लॉज में ठहरे किसी अतिथि/व्यक्ति का आचरण / कार्यकलाप झारखण्ड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 के विरुद्ध पाया जाता है तो संबंधित होटल/लॉज के स्वामी/मालिक के विरुद्ध भी उक्त अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निदेश का गंभीरता के साथ अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

    इस मौके पर संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश- कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना प्राथमिकता
    Next Article उपायुक्त के गोपनीय आवासीय कार्यालय में आज झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को लेकर आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.