विधानसभा चुनाव २०२४ के निमित्त मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत दिनांक 12.09.2024 को सभी संलग्न कर्मियों का प्रशिक्षण का आयोजन
विधानसभा चुनाव २०२४ के लिए मतदाता जागरूकता अभियान तथा EVM Demonstration में संलग्न कर्मियों का SGSY HALL में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
जिसमें ब्लाक के विभिन्न कर्मियों के साथ साथ 28 मास्टर प्रशिक्षकों ने भाग लिया। मुख्य मास्टर प्रशिक्षक श्री सैयद इमाम ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जामताड़ा जिला में पड़ने वाले 08 नाला, 09 जामताड़ा तथा 14 सारठ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान दिनांक 18 सितंबर 2024 से प्रारंभ होगा जो चुनाव की घोषणा तक चलेगा।
आप सभी कर्मियों के कंधे पर इस क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं को जागरूक करना है। उन्हें मतदान की प्रक्रिया को समझना एवं EVM मशीन द्वारा किस प्रकार से वे वोट डालेंगे, इसकी जानकारी देना है। डेमोंसट्रेशन के दिन चुनाव आयोग द्वारा जारी एस ओ पी का अक्षरशः पालन करेंगे। Vvpat से निकलने वाली पर्ची को सुरक्षित लिफाफा में रखेंगे। इसे अंत में मशीन के साथ वापस करने के साथ इस पर्ची का लिफाफा भी वापस लिया जाएगा। इसे श्रेडिंग मशीन से नष्ट कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर हरिप्रसाद राम अशोक कुमार चौधरी तथा दुर्गेश कुमार दुबे उपस्थित थे।
जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह EVM कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री कन्हैया राजहंस एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेट्टा भी मौजूद थे। कर्मियों को उनके काम के प्रति प्रशासनिक एवं वैधानिक चीजों को समझाया गया। उन्हें बताया गया कि कार्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतेंगे अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।