Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गणपति महोत्सव के अवसर पर उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार वरणवाल व उनकी अर्धांगिनी रुचि वरणवाल सपरिवार पूजा पंडाल पहुंचकर बाबा गणपति के चरणों में माथा टेका एवं पाकुड़ के कल्याण एवं आमजनों की सुख समृद्धि की कामना की
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गणपति महोत्सव के अवसर पर उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार वरणवाल व उनकी अर्धांगिनी रुचि वरणवाल सपरिवार पूजा पंडाल पहुंचकर बाबा गणपति के चरणों में माथा टेका एवं पाकुड़ के कल्याण एवं आमजनों की सुख समृद्धि की कामना की

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गणपति महोत्सव के अवसर पर उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार वरणवाल व उनकी अर्धांगिनी रुचि वरणवाल सपरिवार पूजा पंडाल पहुंचकर बाबा गणपति के चरणों में माथा टेका एवं पाकुड़ के कल्याण एवं आमजनों की सुख समृद्धि की कामना की

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ के द्वारा 26 वें गणपति महोत्सव के दूसरे दिवस सांस्कृतिक संध्या सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त पाकुड मृत्युंजय कुमार वरणवाल एव उनकी अर्धांगिनी रूचि वरणवाल सहित समाजसेवी लुतफुल हक,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, ईआरएमयू के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे,राणा शुक्ला प्रभाकर चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर संयुक्त रूप से किया।मौके पर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने आयोजन समिति की जमकर सराहना करते हुए कहा कि विगत 26 वर्षों से आयोजन समिति काफी मेहनत के बदौलत गणपति महोत्सव समारोह का आयोजन करती रही है जो काबिले तारीफ है। उपायुक्त ने पूरे आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रहे आयोजन समिति के संस्थापक हिसाबी राय और अनिकेत गोस्वामी की भी तारीफ की।कहा कि पिछले 26 वर्षों से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में यहां के लोग धार्मिक रूप से भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते आ रहे हैं। क्षेत्र के मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के सभी लोग उत्सव में भाग लेते हैं जो पाकुड़ वासियों के लिए गौरव की बात है। मैं जब से पाकुड़ आया हूं तब से यह देखता रहा हूं कि पाकुड़ के लोग चाहे कोई भी पर्व हो बड़े ही धूमधाम के साथ सभी समुदाय मिलकर के मनाते हैं। में मंचासीन अतिथियों ने भी समिति की सराहना करते हुए कहा कि 26 वर्षों से अनवरत इतने भव्य कार्यक्रम का आयोजन करना एक बड़ी बात है।कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में महिला और बच्चों की उपस्थिति शहरवासियों में समिति पर विश्वास को दिखाती है।समिति के सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं कि इस मंच के माध्यम से नवोदित बाल कलाकारों को अपना कला प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है।इस अवसर पूजा के संरक्षक संजय कुमार ओझा मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन पूजा के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी व कैलाश मध्यान्ह,हिसाबी राय ने संयुक्त रूप से किया,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला दर्शक व छोटे बच्चे ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।कार्यक्रम में पाकुड़ बरहरवा साहिबगंज मुराराई रामपुरहाट मालदा जंगीपुर के कुल 50 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया और पूरे रेलवे मैदान में अपने प्रदर्शन से दर्शकों में जोश भर दिया।कार्यक्रम का महत्व इस बात से पता चलता है कि मध्य रात्रि तक प्रतियोगिता जारी रही उसके बावजूद दर्शक अपने अपने स्थान पर जमे रहे।बच्चों का शानदार प्रदर्शन के कारण पुरुष महिला बच्चे बुजुर्ग युवा सभी हजारों की संख्या में एक साथ एक कार्यक्रम को देख कर आनंद ले रहे थे।इस इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर समिति भी सराहनीय कार्य कर रही है इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में विश्वभारती विश्वविद्यालय बोलपुर की केया चौधुरी व संगीतज्ञ शंकरलाल साह मौजूद रहे।इस भव्य कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी सचिव अजित मंडल कोषाध्यक्ष तनमय पोद्दार संजय कुमार राय मनीष सिंह बिट्टू राय विशाल शाह मोनी सिंह लाल्टू भौमिक अविनाश पंडित जितेश रजक अमन भगत रंजीत राम बूबाई रजक ओम प्रकाश नाथ निर्भय सिंह नितिन मंडल रवि पटवा अभिनव मिश्रा रातुल दे संजय मंडल दिनेश लालवानी अंशराज अंकित शर्मा इत्यादि सक्रिय भूमिका निभाते हुए नजर आए

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि) ने डिलायड साफ्टवेयर कम्पनी के संस्थापक एवं चेयरमैन सुधीर सिंह सिकरीवाल को सम्मानित किया
    Next Article प्रेम विवाह से नाराज जीजा ने साले पर चाकू से किया हमला, बहन को भी पीटा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.