Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक नाला ,कुंडहित,फतेहपुर इकाई की ओर शिक्षक दिवस के सुअवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक नाला ,कुंडहित,फतेहपुर इकाई की ओर शिक्षक दिवस के सुअवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक नाला ,कुंडहित,फतेहपुर इकाई की ओर शिक्षक दिवस के सुअवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा : मध्य विद्यालय नाला के प्रांगण में अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक ,नाला ,kundhit ,फतेहपुर इकाई की ओर शिक्षक दिवस के सुअवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया .इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ,विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा अन्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ,अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बाल्मीकि जी ,जिला महासचिव हरीश राम जी ,संगठन मंत्री द्वारिका राम जी ,पुर्व संगठन मंत्री विद्यासागर जी ,माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी राजेश यादव जी ,उत्तम मंडल जी के अलावा अनेक गणमान्य सांगठनिक पदाधिकारी के रूप में नाला के राज्य प्रतिनिधि Radhabinod मंडल ,नवीन कुमार ,Geria के अंचल अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, अंचल सचिव परिमल मरांडी ,नाला के अंचल अध्यक्ष बासुदेव यादव तथा AJPTA के अनेक सक्रिय सदस्य उपस्थित थे .समारोह में स्वागत भाषण विमल कुमार सिंह ने दिया .कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सरकारी शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी के कारण झारखण्ड के गरीब नौनिहाल शिक्षित हो रहे हैं .राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि जी ने कहा कि सरकारी शिक्षक पढ़ाना चाहते हैं लेकिन विद्यालय में शिक्षक की कमी तथा गैर शैक्षणिक कार्य के बोझ के कारण गरीब छात्रों को समुचित शिक्षा नहीं मिल पाती है .उन्होंने सरकार से सरकारी शिक्षकों के प्रति सम्वेदनशील रुख अपनाने तथा नए शिक्षकों की भर्ती की मांग की .कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य प्रतिनिधि नवीन कुमार ने शिक्षक दिवस समारोह मनाने के पीछे Dr राधाकृष्णन की महान सोच को रेखांकित करते हुए समाज मे गुरु की महिमा तथा महत्व के बारे में बताया .उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति का मानदंड समाज मे शिक्षकों के सम्मान पर ही निर्भर है .इस अवसर पर राज्य प्रतिनिधि Radhabinod मंडल जी ने विभिन्न अतिथियों का स्वागत करते हुए उनकी उपस्थिति के लिए उन्हे धन्यवाद दिया .समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा स्थानांतरित शिक्षकों को सम्मानित किया गया .जिला महासचिव हरीश राम ने समाज की शैक्षिक प्रगति में सरकारी शिक्षकों की भूमिका को चिन्हित करते हुए कहा कि सरकारी शिक्षक ही निस्वार्थ भाव से सीमित संसाधनों के बीच झारखण्ड के गरीब छात्रों को पूरे तन्मयता से शिक्षा देने मे लगे हैं .उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष से शिक्षकों की अनेक समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया तथा उन्हें दूर करने का अनुरोध किया .मंच संचालन सुब्रत कुमार चौधरी तथा नवीन कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन उत्तम कुमार मंडल जी ने किया .इस अवसर पर सत्येन्द्र कुमार सिन्हा ,सुधीर कुमार ,बासुदेव यादव ,आदित्य मंडल ,संजीव कुमार मिश्र ,राधा बिनोद मंडल ,विमल कुमार सिंह ,बच्चू सिंह ,जनार्दन महतो ,परिमल मरांडी ,कृष्न कांत घोष ,संजीव ठाकुर तथा अनेक शिक्षक उपस्थित थे .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर में निःशुल्क सेवा शिविर में 277 ने उठाया स्वास्थ्य जांच का लाभ
    Next Article गणेश जी सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें – काले

    Related Posts

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    March 16, 2026

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    विधानसभा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों ने दिया सेवा का संदेश

    ईद, सरहुल, हिंदू नववर्ष व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

    जुगसलाई नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.