Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रानीडीह और जीतपुर आदिवासी फुटबॉल क्लब के सदस्यों को जल्द ट्रेनिंग के लिए अर्जेंटीना भेजेंगे- डॉक्टर इरफान अंसारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    रानीडीह और जीतपुर आदिवासी फुटबॉल क्लब के सदस्यों को जल्द ट्रेनिंग के लिए अर्जेंटीना भेजेंगे- डॉक्टर इरफान अंसारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रानीडीह और जीतपुर आदिवासी फुटबॉल क्लब के सदस्यों को जल्द ट्रेनिंग के लिए अर्जेंटीना भेजेंगे- डॉक्टर इरफान अंसारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: जामताड़ा के जीतपुर मे NYSC CLUB SOGEJITPUR द्वारा जिला का सबसे बड़ा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें लगभग 50,000 खेल प्रेमियों ने मैच का लुफ्त उठाया। इस आयोजन में विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी ने खेल को और भी रोचक बना दिया।खास कर अफ्रीकन और नाइजीरियन मूल के विदेशी खिलाड़ी वेनिशा और मार्क ने अपने खेलों से और अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया।नेपाल और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने भी काफी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया।मंत्री जी के पहुंचते ही खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह चरम पर था।सभी ने मंत्री जी के संग सेल्फी खिंचवाई।

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने न केवल फाइनल मैच का आनंद लिया, बल्कि खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया।खान 11 मिर्जापुर,नारायणपुर,जामताड़ा ने आदिवासी यूनाइटेड,चित्तरंजन को 3-0 से हरा दिया।मंत्री जी ने विजेता टीम खान 11 मिर्जापुर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उपविजेता टीम आदिवासी यूनाइटेड को भी उनके उत्कृष्ट खेल के लिए बधाई दी, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मंत्री जी ने खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए सरकार की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

    अपने संबोधन में डॉ. अंसारी ने आज के बच्चों के खेलों में घटती रुचि पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “आज के बच्चे लूडो, तास और पबजी जैसे खेलों में व्यस्त हो गए हैं, लेकिन हमारे आदिवासी बच्चे झारखंड में फुटबॉल खेल को अपने खून-पसीने से जिंदा रखे हुए हैं। यह उनके समर्पण और संघर्ष का ही परिणाम है कि जामताड़ा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों का हब बनता जा रहा है।”

    मंत्री जी ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही रानीडीह और मिहिजाम में फुटबॉल अकादमियां स्थापित की जाएंगी, ताकि स्थानीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र मे मिहिजाम और रानीडीह मे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सौगात देने की भी बात कही, जिससे झारखंड की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

    डॉ. इरफान अंसारी ने आदिवासी समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड का आदिवासी समाज हर क्षेत्र में आगे आ रहा है, चाहे वह खेल हो या अन्य कोई क्षेत्र। उनके मेहनत और लगन के कारण ही राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल रही है।

    मौके पर मुखिया देवीसन हांसदा, रविंद्र मरांडी केश्वर सोरेन सचिव बाबूजी किसकु,सदस्य वीरचंद हांसदा,आनंद हांसदा,मंटू हेम्ब्रम,बिमल हांसदा,बिनोद हांसदा,मनु राणा,परिमल मरांडी बीरबल अंसारी संजीत मुर्मू अंगद मिर्धा कृष्ण सोरेन वीरेंद्र प्रताप हेम्ब्रम सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंबा में भाजपा की बैठक में पान्ना प्रस्तुति करके जमा करने का बुथ अध्यक्ष को मिला निर्देश
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन गुवा गोली कांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा -सह परियोजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, वीर शहीदों दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति कर रही विशेष तैयारियां, भव्य रूप से होगा आयोजन, बैठक में बनी रूपरेखा 

    March 16, 2026

    कदमा में बसंती चैती दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन, 24 मार्च को होगी मां दुर्गा की प्रतिमा प्रवेश

    March 16, 2026

    कांड्रा में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी को सौंपा ज्ञापन

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति कर रही विशेष तैयारियां, भव्य रूप से होगा आयोजन, बैठक में बनी रूपरेखा 

    कदमा में बसंती चैती दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन, 24 मार्च को होगी मां दुर्गा की प्रतिमा प्रवेश

    कांड्रा में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी को सौंपा ज्ञापन

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह

    कांड्रा में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस का एक दिवसीय प्रखंड सम्मेलन आयोजित

    रामनवमी एवं ईद को लेकर पोटका थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

    भाटीन माइंस में ठेका मजदूरों की हड़ताल, 16 सूत्री मांगों को लेकर काम ठप

    रंकिनी मंदिर परिसर का धूमकुड़िया भवन बना कमाई का जरिया, भाड़ा वसूली पर शिकायत

    जादूगोड़ा में बढ़ते साइबर अपराध पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने उठाई आवाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.