आदित्यपुर थाने के नए प्रभारी बनाए गए इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, कहा आदित्यपुर में अपराध को जड़ से समाप्त करना मेरा लक्ष्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अमन ओझा
सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत द्वारा इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को आदित्यपुर थाना का प्रभारी बनाया गया। गुरुवार की देर रात नए प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने अपना पदभार संभाला। जमशेदपुर के कई थाने में वह अपनी सेवा दे चुके हैं एवं इससे पहले गम्हरिया थाना प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। राजीव कुमार के अब तक की कार्यकाल को देखा जाए तो वह जिस भी थाने में प्रभारी के रूप में पदभार संभाले हैं वह थाना का उन्होंने लुक पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। थाने में जो कमियां होती है उसे वह दूर करने का काम करते हैं एवं क्षेत्र में अपराध काम करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा की आदित्यपुर क्षेत्र में जितने भी अपराधकर्मी है वह सुधर जाएं या फिर आदित्यपुर ही नहीं बल्कि सरायकेला जिला ही छोड़ दें अन्यथा मेरे हाथों बच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। जमशेदपुर के साकची थाने में जब वह पदस्थापित थे तब थाना प्रभारी का कार्यालय से लेकर थाने के बाहरी हिस्से तक को भी रंग रोगन करवाया था। इससे पहले जब सिदगोड़ा, सीतारामडेरा और बर्मामाइंस थाने में थे तब थाना के ठीक सामने में गेट बनवाया था। यह उनकी खासियत है कि जिस भी थाने में वह जाते हैं वहां पर अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ थाने को भी नया लुक देने का काम करते हैं।

