Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुख्यात अपराधी संतोष थापा को दिल्ली से लेकर सरायकेला पहुंची पुलिस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कुख्यात अपराधी संतोष थापा को दिल्ली से लेकर सरायकेला पहुंची पुलिस

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुख्यात अपराधी संतोष थापा को दिल्ली से लेकर सरायकेला पहुंची पुलिस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बीते सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कुख्यात अपराधकर्मी संतोष थापा को सरायकेला पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसे गुरुवार देर रात सरायकेला पुलिस दिल्ली से लेकर पहुंची. वह आदित्यपुर थाना कांड संख्या 104/ 2020 मामले में वारंटी था.

    बता दे कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए ले जाने के क्रम में पुलिस वाहन में तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद पुलिस ने अपराधकर्मी संतोष थापा को पैदल ही सरायकेला की सड़कों पर मार्च कराया जिसे देखने वालों की भीड़ सड़क पर उमड़ पड़ी, हालांकि बाद में आदित्यपुर थाना से अलग वाहन भेजा गया उसके बाद उसे दूसरी गाड़ी से लाया गया और प्रेस कांफ्रेंस के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

    एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. एसपी ने बताया कि सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे के आसपास संतोष थापा को दिल्ली पुलिस के सहयोग से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट से चलकर इंडिगो एयरलाइंस की विमान से उतर रहा था. वह काठमांडू भागने की फिराक में था. उन्होंने बताया कि संतोष थापा की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया था, जो उसके पल- पल की गतिविधियों पर नजर रख रही थी, मगर शातिर संतोष थापा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था. संतोष थापा अकेला डॉन बनना चाहता था. उसका मुख्य पेशा विवादित जमीन को औने- पौने दामों में खरीदना और डरा- धमका कर जमीन पर कब्जा कर उसे बेचना था. इस धंधे में उसने अकूत दौलत कमाई है जिसकी जांच की जा रही है. उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगा कि उसके किसके- किसके साथ संपर्क थे और आय के स्रोत क्या थे. उसके आधार कार्ड, बैंक अकाउंट वगैरा जप्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में उसने अनगिनत हवाई यात्राएं की और महंगे होटलों में रहा. इस दौरान उसने नेपाल दौरा भी किया. बाहर रहकर ही वह आपराधिक गिरोह को संचालित कर रहा था. उन्होंने बताया कि संतोष की गिरफ्तारी में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, कोलकाता पुलिस, दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ का सहयोग मिला है. उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्षता में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान हेतू प्रशिक्षण
    Next Article आदित्यपुर थाने के नए प्रभारी बनाए गए इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, कहा आदित्यपुर में अपराध को जड़ से समाप्त करना मेरा लक्ष्य

    Related Posts

    ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में RPF की बड़ी सफलता, मोबाइल चोर देवेंद्र सिंह उर्फ गांधी चोरी के फोन के साथ गिरफ्तार

    March 16, 2026

    गैस संकट के बीच भी एमजीएम अस्पताल की रसोई रही चालू, 500 से अधिक मरीजों को समय पर मिल रहा पौष्टिक भोजन

    March 16, 2026

    एक वोट से तय हुई बाज़ी, अंकुर सिंह बने आदित्यपुर नगर निगम के नए उप महापौर

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में RPF की बड़ी सफलता, मोबाइल चोर देवेंद्र सिंह उर्फ गांधी चोरी के फोन के साथ गिरफ्तार

    गैस संकट के बीच भी एमजीएम अस्पताल की रसोई रही चालू, 500 से अधिक मरीजों को समय पर मिल रहा पौष्टिक भोजन

    एक वोट से तय हुई बाज़ी, अंकुर सिंह बने आदित्यपुर नगर निगम के नए उप महापौर

    एनएच-49 पर तेज रफ्तार का कहर, सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

    सरायकेला में अपराध की साजिश नाकाम, हथियार और जिंदा कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

    धनबाद में पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन घायल

    CCTV में कैद हुई साकची शीतला मंदिर की चोरी, दान पेटी तोड़कर 4 हजार लेकर भाग रहा युवक लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    जमशेदपुर के बिस्टुपुर बाजार में साइकिल दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर के अंश त्रिपाठी ने युद्ध तनाव के बीच 46 हजार MT LPG लेकर किया सुरक्षित सफर

    राष्ट्र संवाद की साज-सज्जा सुधारने की जरूरत:आनंद सिंह वरिष्ठ पत्रकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.