Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्यशाखा की गतिविधियों में जल्द ही तेजी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्यशाखा की गतिविधियों में जल्द ही तेजी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची, 4 सितम्बर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्यशाखा की गतिविधियों में जल्द ही तेजी
    आयेगी और राज्य के सभी जिलों में स्थापित रेड क्रॉस की जिला शाखाएं मानवसेवी कार्यक्रमों को रेड क्रॉस सोसाईटी के उद्देश्यों के अनुरूप तेजी से आगे बढायेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जरूरत के समय सेवा प्राप्त हो सके। उक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव एवं रेड क्रॉस झारखंड राज्यशाखा के प्रतिनिधि बिजय कुमार सिंह ने आज राजभवन, रांची में महामहिम राज्यपाल के प्रधान सचिव व रेड क्रॉस राज्यशाखा के सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी से मुलाकात के बाद दी। उन्होने कहा कि डॉ. कुलकर्णी रेड क्रॉस सोसाईटी के क्रियाकलापों को लेकर गंभीर है और राज्य में रेड क्रॉस की गतिविधियों को एक मानक रूप प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं, विशेषकर रक्तदान, मोतियाबिन्द ऑपरेशन, स्वास्थ्य शिविर एवं जरूरत के समय एम्बुलेंस सेवा रेड क्रॉस की सभी जिला शाखाओं के माध्यम से संचालित किये जाएं, श्री सिंह ने इस हेतु एक राज्यस्तरीय कमिटी गठन तथा रेड क्रॉस के राज्य की सभी जिला शाखाओं के साथ बैठक हेतु विचार विमर्श किया। श्री सिंह ने डॉ. कुलकर्णी को राष्ट्रीय रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर को रेड क्रॉस पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित होने वाले रक्तदान महायज्ञ के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है, जिसे उन्होने स्वीकार किया।

    जमशेदपुर, 4 सितम्बर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा मच्छरजनित बीमारियों को लेकर रक्तदाताओं तथा कम्पोनेन्ट डोनर को तत्पर रहने को कहा गया है, ताकि हर जरूरतमंद को समय से इसे उपलब्ध कराया जा सके। रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह इसके लिए नियमित रूप से कम्पोनेन्ट डोनर से सम्पर्क बनाये हुए है, दो दिनों में एसडीपी प्लेटलेट जरूरत के 6 मामलों में जरूरतमंदों को समय से प्लेटलेटस मिल सके, इसके लिए टाटा स्टील कर्मी पंकज कुमार ने दूसरी बार, यूनियन कमिटी मेम्बर मनोज मिश्रा ने 11वीं बार, नियमित रक्तदाता ए आलम ने 18वीं बार, टाटा स्टील कर्मी अरुण कुमार सिंह ने 22वीं बार तथा सिद्धार्थ सुमन ने 11वीं बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) दान किया। रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह के साथ जमशेदपुर ब्लड बैंक की वरीय चिकित्सक डॉ. रीता सिंह, डॉ. निर्जला झा, जमशेदपुर ब्लड बैंक के महाप्रबंधक संजय चौधरी ने रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव ने मानवता की सेवा से जुड़े रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article दिउड़ी मंदिर में मुंडा, पाहन पुजारियों द्वारा लगाया गया ताला

    Related Posts

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    July 25, 2026

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.