Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला विधानसभा के फतेहपुर डीग्री कॉलेज में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के अथक प्रयास से विषयवार कुल 14 प्रोफेसर की हुई नियुक्ति
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    नाला विधानसभा के फतेहपुर डीग्री कॉलेज में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के अथक प्रयास से विषयवार कुल 14 प्रोफेसर की हुई नियुक्ति

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला विधानसभा के फतेहपुर डीग्री कॉलेज में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के अथक प्रयास से विषयवार कुल 14 प्रोफेसर की हुई नियुक्ति

    विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने नाला विधानसभा के जनता को लगभग सौ करोड़ की लागत से विद्युत शक्ति केंद्र के अलावा कई जनकल्याणकारी योजनाओं का दिया है सौगात

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधानसभा के स्थानीय विधायक रविंद्र नाथ महतो नाला विधानसभा में आम जनता के सुख-सुविधाओं के लिए लगातार एक-से-एक बढ़कर जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात दिया है। उदाहरण के तौर बता दूं नाला विधानसभा अंतर्गत कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के भेलुवा स्थित लगभग सौ करोड़ की लागत से विद्युत शक्ति केंद्र या फिर विधानसभा अंतर्गत नाला प्रखंड क्षेत्र के सालुका में किसानों के फसल को सुरक्षित व उचित मुल्य दिलाने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से कोल्ड स्टोरेज का निर्माण, किसानों के फसल सिंचाई करने के लिए बांधों का निर्माण‌ कराया गया है।इसके अलावा आमजनों के आवागमन में सुविधा के लिए पुल-पुलिया व सड़कों का निर्माण कराया गया।इस तरह से कई जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात विधानसभा अध्यक्ष ने नाला की जनता को दिया है।अब बात कर लेते हैं शिक्षा के क्षेत्र में। बताते चलें शिक्षा के क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने नाला विधानसभा के छात्र-छात्राओं को कई योजनाओं की सौगात दिया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा अंतर्गत फतेहपुर के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में कठिनाईयां का सामना पड़ता था। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में फतेहपुर से इंटरमीडिएट के विद्यार्थी उत्तीर्ण होते हैं। इसमें से बहुत से ऐसे भी विद्यार्थी थे जो उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते थे।आखिर कारण क्या था? जानेंगे तो आपके पैर तले जमीन खिसक जायेगी।कारण यह था कि फतेहपुर में डिग्री कॉलेज का नहीं होना। इंटरमीडिएट पास होकर विद्यार्थियों को आगे की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए फतेहपुर से दूर लगभग 40 किलोमीटर जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। इसमें से बहुत सारे ऐसे विद्यार्थी थे जो उच्च शिक्षा पाने के लिए जिला मुख्यालय में अपना एडमिशन तो करा लेते पर काफी दूर होने की वजह से प्रतिदिन क्लास नहीं कर पाते थे।इन समस्याओं को देखते हुए फतेहपुर में विधानसभा अध्यक्ष ने डीग्री कॉलेज का निर्माण कराया और अब सिर्फ निर्माण ही नहीं बल्कि सभी विषयों की विषयवार प्रोफेसर की नियुक्ति भी कराया।पूर्व में दो प्रोफेसर की नियुक्ति कराया था और फिर बारह प्रोफेसर की नियुक्ति कराया।कुल चौदह प्रोफेसर की नियुक्ति कराया गया।अब फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और न हीं किसी विद्याार्थियों को परेशानीयों की वजह से पढ़ाई से वंचित रहना पड़ेगा।यानी सौ बात की एक बात कुल मिलाकर कहा जाये तो फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

    क्या कहते हैं विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो: पूर्व मेंं फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा पाने में जो परेशानी होती थी व वाकई गंभीर समस्या थी।इसको देखते हुए मैंने डीग्री कॉलेज का निर्माण और विषयवार प्रोफेसर की नियुक्ति भी कराया। पूर्व में दो प्रोफेसर थे और फिर से बारह प्रोफेसर की नियुक्ति कराया गया।यानी कुल चौदह प्रोफेसर की विषयवार नियुक्ति कराया गया।वहीं आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।कहा हेमंत सरकार ने राज्य के जनता के लिए काफी गंभीर है।जो हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं की लगातार सौगात दे रहे हैं।कहा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना,अबुवा आवास, गुरुजी क्रेडिट कार्ड इस तरह से अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता को दे रहे हैं।
    रविन्द्र नाथ महतो, विधानसभा अध्यक्ष, झारखंड

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने पटमदा में विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्कूल का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
    Next Article पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर से आये युवक साइबर अपराध में इस्तेमाल करने हेतु बेचने के उद्देश्य से फर्जी सिम, एटीएम कार्ड, मोबाइल तथा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.