Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने पटमदा में विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्कूल का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त ने पटमदा में विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्कूल का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

    Nijam KhanBy Nijam KhanSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने पटमदा में विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्कूल का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने पटमदा प्रखंड का दौरा कर विभिन्न योजनाओं, स्कूल, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।
    पटमदा भ्रमण के क्रम में बिडरा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय माचा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पाया कि मेन्यू अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है, शिक्षिका सीमा डे को सख्त निर्देश दिया कि विद्यालय में मध्याहन भोजन योजना के तहत दैनिक मेन्यू के अनुसार ही बच्चों को भोजन उपलब्ध करायें। स्कूल निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मध्याहन भोजन भी खाया। जांच में शौचालय की भी स्थिति अच्छी नहीं पायी गयी। उन्होंने शिक्षिका को फटकार लगाते हुए कहा कि पूरे परिसर की अच्छी साफ सफाई सुनिश्चित करें। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को भी दूरभाष पर कड़ा निर्देश दिया कि स्कूलों में पठन पाठन, मध्याह्न भोजन, संसाधनों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करेंगे। शिक्षिका को प्रखण्ड मुख्यालय से समन्वय बनाकर पानी का कनेक्शन कराने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त द्वारा सभी कक्षाओं, स्मार्ट क्लास, सीसीटीवी का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं रख रखाव करने का दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर शिक्षिका के द्वारा जानकारी दी गई कि विद्यालय में कुल 308 बच्चे पढ़ते हैं तथा दो शिक्षक हैं।

    इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा माचा में आयोजित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया गया । 25 एकड़ में कृषक पाठशाला बनाया जा रहा है, कृषि पदाधिकारी को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने किसानों से कृषि की नई तकनिक व बीजों की जानकारी रखने, उच्च मूल्यवर्धक खेती करने को लेकर प्रोत्साहित भी किया जिससे उन्हे आजीविका के लिए अनयत्र पलायन नहीं करना पड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास गुरुवार को आएंगे जमशेदपुर, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
    Next Article नाला विधानसभा के फतेहपुर डीग्री कॉलेज में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के अथक प्रयास से विषयवार कुल 14 प्रोफेसर की हुई नियुक्ति

    Related Posts

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    May 16, 2025

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    May 16, 2025

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    अरुणाचली चाल है पाक के हक में चीन की बौखलाहट

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.