Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    News DeskBy News DeskMay 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    राष्ट्र संवाद विशेष संवाददाता

    भारत सरकार के अधीन आने वाली यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड कंपनी में इन दिनों झारखंड सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को दरकिनार कर बालू की ख़रीदारी चल रही है । दरअसल बात यह है कि इन दिनों झारखण्ड मे एनजीटी द्वारा बालू के उठाव पर रोक लगाने के बावजूद भी यूसील जादूगोड़ा इकाई में इन दिनों भारी मात्रा में बालू की सप्लाई की जा रही है। ठेकेदार द्वारा प्रशासन को दरकिनार करते हुए रोजाना 16 चक्का हाइवा में 25 टन के बजाय 40 टन तो कभी 42 टन बालू का ढुलाई किया जा रहा है, ताकि यूसील कम्पनी को बालू की कमी न हो। वहीं ठेकेदार द्वारा यूसील प्रबंधन को मोटी रकम लेकर बालू का सप्लाई किया जा रहा है। इससे सरकार को भारी `मात्रा में राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। वहीं एक माह पहले यूसील स्टोर के एक अधिकारी को हाइवा ड्राइवर द्वारा बिना चालान दिए ही बालू खाली करके कम्पनी गेट के बाहर जाने पर अधिकारी ने ठेकेदार को कड़ी फटकार भी लगाई थी। इसके बाद से ठेकेदार अपनी गलती स्वीकारते हुए आगे से पेपर उपलब्ध करवाने की बात कहा गया था ।

    सीएमडी ने डीटी को दिया था जांच का निर्देश

    जानकारी के अनुसार पूर्व में जब कंपनी में अवैध रूप से ओवरलोड बालू लाने की सूचना यूसील के सीएमडी डॉ संतोष कुमार सतपति को हुआ था तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यूसील के तकनीकी निर्देशक मनोज कुमार को जांच का निर्देश दिए थे । हालाकि इस मामले में जांच चल रही है जिसके बावजूद लगातार ओवरलोड वाहन को कंपनी के मुख्य द्वार पर प्रवेश किया जा रहा है । वही इस मामले को लेकर भाजपा जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि यूसील मुख्य द्वारा पर सीआईएसएफ जवानों को तैनात किया गया है जिसके बावजूद वाहन अंदर प्रवेश कर रही है जो कि काफी गंभीर मामला है । उन्होंने कहा कि खनन विभाग एवं जिला के उपायुक्त को पत्र लिखकर कंपनी में जमा किए जाने वाली चालान समेत अन्य कागजों की गहराई से जांच की जाए l

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध
    Next Article विधानसभा अध्यक्ष से सिंथिया मैककैफ़्री यूनिसेफ की भारतीय प्रतिनिधि ने उनके कार्यालय कक्ष में भेंटवार्ता किया

    Related Posts

    *अब एनआईटी कॉलेज नहीं, सहारा गार्डन सिटी में ही डालेंगे वोट*

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों की जांच

    August 27, 2026

    पेयजल योजनाओं की रियल टाइम मरम्मत पर जोर, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का निर्देश*

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *अब एनआईटी कॉलेज नहीं, सहारा गार्डन सिटी में ही डालेंगे वोट*

    रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों की जांच

    पेयजल योजनाओं की रियल टाइम मरम्मत पर जोर, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का निर्देश*

    एनआईटी जमशेदपुर में गूंजा खेल भावना का संदेश*

    कोल्हान की धरती, हल और लोकआस्था का पर्व, गोम्हां

    बहुमंजिला इमारत से गिरकर 22 वर्षीय युवती की मौत, सतबहिनी में सनसनी*

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.