Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टांगराईन के विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता से बदली सरकारी विद्यालय की तस्वीर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टांगराईन के विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता से बदली सरकारी विद्यालय की तस्वीर

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टांगराईन के विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता से बदली सरकारी विद्यालय की तस्वीर

    *प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी की मेहनत और नवाचार ने लगाया चार चांद*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    किसी भी देश की उन्नति एवं विकास का आधार शिक्षा है।
    दक्षिण पोटका के सुदूर ग्रामीण आदिवासी बहुल क्षेत्र में अवस्थित सरकारी विद्यालय टांगराईन की तस्वीर बदल गई है इसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी की मेहनत और नवाचार के साथ-साथ सक्रिय विद्यालय प्रबंधन समिति को जाता है। जैसा कि प्रधान अध्यापक अरविंद कुमार तिवारी के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन समिति कंधे से कंधा मिलाकर विद्यालय के ड्रॉपआउट बच्चों को विद्यालय में लाने ,विद्यालय के साथ गांव के परिवेश को स्वच्छ रखने, आदिम जनजाति के बच्चों को विद्यालय के साथ जोड़ने, विद्यालय के अलावे सभी बच्चों के घर-घर में किचन गार्डन की व्यवस्था करने, विद्यालय के छात्र-छात्राओं की लगातार उपस्थिति सुनिश्चित करने, मेनू युक्त मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था करने के अलावे पोषक क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों के साथ मिलकर विद्यालय में जमीन को बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं। बताते चलें आज से 10 वर्ष पूर्व सरकारी विद्यालय टांगराईन में मुख्य सड़क से विद्यालय दूसरे रैयती के पगडंडी मेड़ होकर जाना पड़ता था। समिति की सक्रियता से विद्यालय में सेट जमीन के रैयतदारों को जमीन के लिए प्रेरित कर विद्यालय हेतु जमीन दान करवाया। कुछ जमीन पोषक क्षेत्र में चंदा कर खरीदा भी गया, जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष उज्जवल कुमार मंडल ,वर्तमान अध्यक्ष मंगला मांझी, निमाई दास, जयहरी सिंह मुंडा आदि की मुख्य भूमिका रही।
    छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास हेतु विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा प्रबंध समिति के साथ छात्र-छात्राओं को लगातार नए-नए स्थानों पर ले जाना विद्यालय की आम बात है। क्षेत्रीय भाषाओं की शिक्षा इस विद्यालय की पौराणिक परंपरा है। विद्यालय में पाठ्यक्रम युक्त शिक्षा के साथ-साथ, नवोदय प्रवेश परीक्षा हेतु विशेष कोचिंग की व्यवस्था,तैराकी , ताइक्वांडो, तीरंदाजी, योग शिक्षा , लोक सामुदायिक नृत्य शिक्षा, आदि भी दिया जाता है जिसका खर्च स्वयं प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी वहन करते हैं।
    पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रो की सक्रियता के कारण विद्यालय में सोलर संचालित पंप एवं साइकिल स्टैंड की व्यवस्था की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील बने:बन्ना गुप्ता
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास गुरुवार को आएंगे जमशेदपुर, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.