Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आउटडोर स्टेडियम, जामताड़ा में आज खेलो झारखण्ड 2024-25 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने किया विधिवत शुभारंभ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आउटडोर स्टेडियम, जामताड़ा में आज खेलो झारखण्ड 2024-25 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने किया विधिवत शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आउटडोर स्टेडियम, जामताड़ा में आज खेलो झारखण्ड 2024-25 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने किया विधिवत शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा : जिले के आउटडोर स्टेडियम में 03 दिवसीय (03 से 05 सितंबर 2024) खेलो झारखण्ड 2024-25 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जामताड़ा श्री चार्ल्स हेंब्रम एवं अन्य के द्वारा किया गया।

    आयोजित खेल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। वहीं मशाल प्रज्जवलित कर विभिन्न खिलाड़ी टीमों ने मैदान का चक्कर लगाया। इसके अलावा शपथ भी दिलाया गया। ।

    उपायुक्त ने इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को खूब सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा खेल को खेल भावना से खेलना है, हार जीत ये सब सोचकर नहीं खेलें। आप लोगों ने बहुत मेहनत कर के प्रखंड से जिला स्तर पर आज खेल रहे हैं, यहां से सफल होकर प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर खेलेंगे। उन्होंने कहा कि खेलो झारखंड के माध्यम से वैसे बच्चे जो सुदूरवर्ती क्षेत्र से आने वाले बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए यह एक बेहतर मौका है, आप लोग पूरे जोश और होश से खेलें ताकि जिले का नाम रौशन हो सकें। कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ जामताड़ा बल्कि राज्य एवं राष्ट्र का नाम रौशन करेंगे। वहीं बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन से अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है। बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल से अनुशासन की भावना का विकास होता है।

    वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम ने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन 5 सितंबर को होगा। इस दौरान मुख्य रूप से एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, खो खो, वॉली बाल, क्रिकेट, चेस आदि प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर से चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तर एवं प्रमंडल से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित अधिकारी के अलावा विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने राष्ट्रीय पोषण माह का किया विधिवत शुभारंभ
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बैठक संपन्न

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.