Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने राष्ट्रीय पोषण माह का किया विधिवत शुभारंभ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने राष्ट्रीय पोषण माह का किया विधिवत शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने राष्ट्रीय पोषण माह का किया विधिवत शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं अन्य के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह (01-30 सितंबर 2024) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

    *_महिलाएं अपने नवजात शिशु को कराएं स्तनपान; यह बेहद जरूरी_*

    *_राष्ट्रीय पोषण माह को सफल बनाने हेतु सबों की भागीदारी जरूरी_*

    इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का थीम “अनीमिया, वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी एवं बेहतर शासन के लिए तकनीक का वृहत उपयोग” रखा गया है। जिसके लिए समग्र प्रयास की आवश्यकता है, ताकि पोषण माह कार्यक्रम सफल हो सके। आगे उन्होंने कहा कि पोषण के साथ पढ़ाई इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आंगनवाड़ी सेविकाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। यह आंगनवाड़ी सेविकाओं की जिम्मेवारी है कि उनके पोषक क्षेत्र के गर्भवती/धात्री महिलाओ सहित उनके सेंटर पर आने वाले बच्चों को सही और उचित पोषण कैसे मिले, उन्हें संतुलित आहार कैसे मिले। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार सस्ता और महंगा दोनो हो सकता है। बस इसकी सही जानकारी उन्हें देने की आवश्यकता है। उदाहरणस्वरूप उन्होंने कहा कि अगर आप बेदाना (अनार) खरीदने में सक्षम नहीं हैं तो उसके स्थान पर केला खा सकते हैं, इसमें भी आयरन की भरपूर मात्रा होती है, इसके अलावा उन्होंने अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से अवगत कराया। वहीं इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने बच्चे को स्तनपान जरूर करवाएं, यह जरूरी है। मां के दूध नवजात शिशुओं के लिए सर्वोत्तम एवं सम्पूर्ण आहार है, यह उन्हें रोग प्रतिरोधक बनाता है, विभिन्न प्रकार की मौसमी एवं अन्य बीमारियों से बच्चों की रक्षा करने में मदद करता है। उन्होंने ब्रेस्ट फीडिंग की महत्ता का खूब प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चे भले चंगे हो। उपायुक्त ने कहा कि सही पोषण को अपनाकर ही हमारा झारखण्ड सुपोषित एवं सशक्त बनेगा। इसके लिए जनभागीदारी की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील कर कहा की राष्ट्रीय पोषण माह को सफल बनाने में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें।

    *पूरे पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन*

    वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ ने पोषण माह के दौरान की जानेवाली गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान समग्र रूप से व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं किशोरियों और कम उम्र के बच्चों में पोषण स्तर में आपेक्षित सुधार लाने सहित अन्य बिंदुओं पर जन भागीदारी से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

    *पोषण रैली एवं जागरूकता रथ रवाना*

    वहीं आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं अन्य के द्वारा सही एवं उचित पोषण की महत्ता के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पोषण रैली निकाली। वहीं इस दौरान उपायुक्त द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर पोषण जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं उपायुक्त के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पोषण शपथ दिलाया गया साथ ही हस्ताक्षर कर पोषण माह को सफल बनाने हेतु अपील किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं के द्वारा पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका अवलोकन उपायुक्त ने किया। वहीं इस मौके पर कई बच्चों का अन्नप्राशन एवं धात्री महिलाओं की गोदभराई रस्म भी उपायुक्त ने पूरी की।

    _*इस मौके पर*_ सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीलर के हड़ताल को लेकर डीलर एसोसिएशन किया बैठक, लिया कई महत्वपूर्ण निर्णय
    Next Article आउटडोर स्टेडियम, जामताड़ा में आज खेलो झारखण्ड 2024-25 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने किया विधिवत शुभारंभ

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.