Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्पाद विभाग सिपाही बहाली में अभ्यर्थियों की दुःखद मौत पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने निकाला मशाल जुलूस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उत्पाद विभाग सिपाही बहाली में अभ्यर्थियों की दुःखद मौत पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने निकाला मशाल जुलूस

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्पाद विभाग सिपाही बहाली में अभ्यर्थियों की दुःखद मौत पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने निकाला मशाल जुलूस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। राज्य के विभिन्न जिलों में चल रही उत्पाद सिपाही की दौड़ के दौरान अब तक 12 युवा अभ्यर्थियों की असमय और दुःखद मौत ने पूरे राज्य में गहरे शोक और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। सरकार की असंवेदनशीलता और तुगलकी नीतियों के खिलाफ भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने बुधवार को मशाल जुलूस के माध्यम से अपना कड़ा विरोध प्रकट किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्तओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से साकची बड़ा गोलचक्कर तक हाथों में मशाल लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा के कार्यकर्ता और युवाओं की भारी भीड़ मशालें थामे जब सड़कों पर उतरी, तो शहर की फिज़ा में आक्रोश और पीड़ा की गूंज स्पष्ट सुनाई दे रही थी। इस भव्य विरोध प्रदर्शन में मशालों की रोशनी और आक्रोश की धधकती ज्वाला ने साबित कर दिया कि युवा अब सरकार के अन्याय के खिलाफ चुप नहीं रहेंगे। भाजपा ने अभ्यर्थियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और सरकार से उनकी समुचित सहायता और मुआवजे की मांग की।

    मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार की नीतियों और तुगलकी फरमान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ऐसी अमानवीय घटनाओं से सरकार की संवेदनहीनता और तानाशाही प्रवृत्ति उजागर होती है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा आपाधापी में भादो की उमस भरी गर्मी में दौड़ आयोजित कराने के कारण ही राज्य के 12 युवक मौत के काल के गाल में समा गए। हेमंत सरकार ने भर्ती केंद्रों पर न तो पीने के पानी की व्यवस्था की, ना शौचालय की और ना ही महिलाओं के लिए कोई व्यवस्था की।

    वहीं, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार का तुगलकी फरमान ही है कि पहले तो 5 वर्षों में नौकरी का वादा पूरा नहीं कर सकी और जब युवाओं का आक्रोश सड़कों पर दिखा और भाजपा का दबाव बढ़ा तो आनन-फानन में उत्पाद सिपाही की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की।
    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा राजीव सिंह, संजीव सिंह, विजय तिवारी, मीली दास, शांति देवी, काली शर्मा, प्रेम झा, सुबोध झा, ज्ञान प्रकाश, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, अजय श्रीवास्तव, राजीव रंजन सिंह, विजय सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, सागर राय, सोनू ठाकुर, शैलेश गुप्ता, अभिमन्यु सिंह चौहान, चंदन चौबे, सुशील पांडेय, अभिषेक डे, चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, पप्पू उपाध्याय, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, सूरज सिंह, राजपति देवी, उपेंद्र नाथ सरदार, भोपना महाली, अजय सिंह, बबलू गोप, शशांक शेखर, पप्पू कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल सुवर्णरेखा बांध कार्यालय समक्ष मांगों के समर्थन में विस्थापितो द्वारा विरोध प्रदर्शन
    Next Article भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय नारायण शर्मा के निधन पर शोक सभा का आयोजन

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.