Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपकी योजना आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी 6 प्रखंडों एवं निकायों में शिविर का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आपकी योजना आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी 6 प्रखंडों एवं निकायों में शिविर का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपकी योजना आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी 6 प्रखंडों एवं निकायों में शिविर का हुआ आयोजन

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: आपकी योजना आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 02.09.2024 को जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी 6 प्रखंडों एवं नगर निकाय मिहिजाम के कुल 07 स्थानों में शिविर आयोजित किया गया।

    जामताड़ा प्रखंड के जियाजोरी एवं शहरडाल पंचायत भवन, नारायणपुर के डाभाकेंद्र पंचायत भवन एवं टोपाटांड पंचायत के जगवाडीह मैदान, करमाटांड़ के डुमरिया पंचायत भवन, नाला के खैरा पंचायत के सामुदायिक पुस्तकालय के पास एवं श्रीपुर पंचायत के सामुदायिक पुस्तकालय के पास कालाझरिया, कुंडहित प्रखंड के विक्रमपुर पंचायत भवन, फतेहपुर प्रखंड के धसनियां पंचायत भवन,
    नगर पंचायत जामताड़ा के वार्ड 3 एवं 4 (सामुदायिक भवन कुदलखुशु) एवं नगर परिषद मिहिजाम वार्ड 5 एवं 6 (मध्य विद्यालय मल्लिकपाड़ा, मिहिजाम) में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।

    नारायणपुर प्रखंड में आयोजित शिविर का निरीक्षण वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने किया। उन्होंने सभी स्टॉल का भ्रमण किया एवं ग्रामीणों संग बात चीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सुगम रूप से प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा शिविर में आने वाले लोगों को न सिर्फ सभी योजना की जानकारी दी जाए बल्कि लोगों की समस्या और निवेदन का त्वरित गति से निष्पादन करने का प्रयास किया जाए। इस दौरान उन्होंने परिसंपत्ति का भी वितरण किया।

    इस दौरान आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे एवं स्टॉल में जाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली एवं अपनी अहर्ता के अनुसार आवेदन किया। इस दौरान आयोजित शिविर के माध्यम से लोगों को फोकस्ड एरिया के अन्तर्गत झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र के अलावा बेनिफिशियरी ओरिएंटेड योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया साथ ही लाभुकों से आवेदन प्राप्त किया गया।

    वहीं आयोजित शिविर में कई लाभुकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए शिविर में ऑन स्पॉट समाधान किया गया, जिससे लाभुकों में खुशी देखी गई। शिविर के आयोजन पर लाभुकों ने सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया।

    इसके अलावा सभी शिविरों में जिला स्तर से प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी के द्वारा शिविर में लाभुकों को समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर आयोजित शिविरों में कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया एवं कई लाभुकों के बीच ऑन स्पॉट समस्या समाधान कर स्वीकृति पत्र दिया गया।

    इस मौके पर प्रखंडवार नामित वरीय अधिकारियों के अलावा शिविर में प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article6 सितम्बर को मानगो फ्लाईओवर का पीलर निर्माण कार्य होगा शुरू: मंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article झारखंड – बिहार रीजनल सी.आई.एस.सी.ई बोर्ड खो-खो प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा के अंडर 19 बालक टीम बने विजेता

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.