डोड़कसई में 8 – 10 किलो अनाज कम देने से उपभोक्ता नाराज
घाटशिला l संवाददाता
पोटका प्रखंड के कालिकापुर पंचायत अंतर्गत डोकरसाई के राशन कार्ड धारियों को दुकानदार द्वारा आठ से दस किलो कम दिया जा रहा है। यह सिलसिला पिछले चार माह से चालू है। शिकायत के बावजूद दुकानदार पर कोई असर नहीं पड़ता। तब कार्ड धारियों ने इसकी सूचना भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार तथा भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष होेपना महाली को सूचित किया। मंगलवार को शाम को डोकरसायि में ग्रामीणों की येक बैठक हुई। जिसमे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में गांव के लोगों ने अपने दोनो नेता को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कार्ड धारियों ने राशन दुकानदार द्वारा आठ से दस किलो अनाज कम देने की बात बताया। दूसरी ओर डोकरसाई से राशन दुकान मातकमडीह की दूरी 5 किलोमीटर है। दूरी अधिक होने के कारण कार्ड धारियों को भी राशन लाने में परेशानी होती है। उपेंद्र नाथ सरदार ने बैठक से ही बीडीओ तथा एम ओ को राशन कम देने की की बात बताया। ग्रामीणों ने बैठक में दुकानदार द्वारा कार्ड धारियों को राशन कम देने का सार्वजनिक नोटिस को भी उजागर किया। जिसमे दुकानदार नोटिस के द्वारा यह बता रहे है की अंत्योदय में 35 केजी के बदले 32 केजी तथा पी एच में 5 केजी के बदले 3 केजी अनाज दिया जाएगा। उपेंद्र नाथ सरदार ने कहा है की चार माह के बकाया राशन यदि कार्ड धारी को नही मिला तो प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।

