डॉ. अजय कुमार के कारण अर्जुन मुंडा का सच सामने आया- राजा सिंह राजपूत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के जिला सचिव राजा सिंह राजपूत ने बुधवार को सरयू राय के फेसबुक लाइव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अजय कुमार की वजह से अर्जुन मुंडा का सच सामने आ गया है, जो सरयू राय जमशेदपुर की जनता से छिपा रहे थे।
राजा ने कहा कि डॉ. अजय की मामले में गंभीरता के कारण सरयू राय को जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी तल पर मकान निर्माण के खिलाफ अर्जुन मुंडा के शिकायत पत्र का खुलासा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब जब सच सामने आ गया है तो बात को गोल गोल घुमाया जा रहा है।

