Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग एवं उद्योग विभाग का समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग एवं उद्योग विभाग का समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 28, 2024Updated:August 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग एवं उद्योग विभाग का समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    ◼️ _*रोजगार मेला का करें पुनः आयोजन; युवाओं को उनके योग्यता एवं रुचि के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराएं*_

    ◼️ _*पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत दिए गए लक्ष्य को जल्द करें पूर्ण*_

    ◼️ _*अधिकारी अपनी कार्यशैली सुधारें; योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी*_

    आज दिनांक 28.08.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग एवं उद्योग विभाग का समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने जिला नियोजन कार्यालय में निबंधित युवाओं की संख्या, 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार, रोजगार मेला का आयोजन, निबंधित श्रमिकों, उनको मिलने वाले लाभ, असंगठित कर्मकार के अलावा कौशल विभाग के तहत युवाओं के कौशल को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे कार्यों, बिरसा योजना एवं कैरियर काउंसलिंग आदि की जानकारी ली।

    वहीं बैठक में बताया गया कि कुल 6704 बेरोजगार युवाओं के द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया है। इसके अलावा बताया गया कि इस वर्ष कुल 6 रोजगार मेला का आयोजन किया जा चुका है। उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा गया कि रोजगार मेला का फिर से आयोजन करवाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि युवाओं के रुचि एवं योग्यता ने अनुरूप वैसी निजी कंपनियों को बुलाएं एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं।

    वहीं उपायुक्त ने स्किल डेवलपमेंट को लेकर कहा कि यहां के युवा काफी मेहनती हैं, ऐसे में उनको सही स्किल की जरूरत है, ताकि वे नए ट्रेड को सीखकर रोजगार पाएं एवं आर्थिक रूप से सशाक्त हो सके। उन्होंने कहा कि जिस फील्ड में युवाओं की रुचि हो, वैसे ट्रेड में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करें। कहा कि हमारा उद्देश्य है कि यहां के युवाओं को हुनरमंद बनाना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा हो सके।

    इसके अलावा श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने शत प्रतिशत मजदूरों का ई श्रम कार्ड बनाने का निर्देश दिया। वहीं असंगठित मजदूरों का बीमा करवाने के अलावा निबंधित लाभुकों को मेधावी पुत्र पुत्री छात्रवृति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/ दुर्घटना सहायता योजना, निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना के तहत लाभान्वित लाभुकों का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न योजनाओं में कुल 757 लाभुकों को योजना से लाभान्वित किया गया है।

    वहीं इसके अलावा उपायुक्त ने उद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए विभिन्न संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए पीएमईजीपी, पीएमएफएमइ ईवीएम पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्रेषित आवेदनों, स्वीकृति के अलावा लंबित एवं अस्वीकृत आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं रहने पर संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि, अपनी कार्यशैली को सुधारें, योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    _*इस मौके पर*_ जिला नियोजन पदाधिकारी श्री प्रशांत टुडू, श्रम अधीक्षक श्री शैलेश कुमार, श्री कुलदीप सिंह, श्री संजय कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका जिले के सभी 206 पंचायत,नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित किया जायेगा आपकी योजना -आपकी सरकार
    Next Article समाहरणालय सभागर में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निदेशों के अनुपालन की समीक्षा की एवं आवश्यक निदेश दिए

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.