Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुश जयंती पर कुशवाहा सेवा समिति चित्तरंजन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड बिहार

    कुश जयंती पर कुशवाहा सेवा समिति चित्तरंजन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रविवार को रेलनगरी चित्तरंजन के एरिया तीन सामुदायिक भवन में रविवार को कुश जयंती पर कुशवाहा सेवा समिति चित्तरंजन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज के लोगों ने भगवान कुश की आराधना कर आरती की।
    मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के सचेतक सह हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार और संचालन शिक्षक विद्या सागर और भवेश कुमार ने किया।
    समिति के सचिव परमात्मानंद वर्मा और अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने मुख्य अतिथि विधायक सुधांशु शेखर, सी एल डब्लू चित्तरंजन के सहायक कार्य प्रबंधक अजित कुमार, गया के थाना प्रभारी आनंद कुमार, सी एल डब्लू चित्तरंजन के निवर्तमान वरिष्ठ अनुभाग अभियंता महेंद्र प्रसाद वर्मा, डॉ अरुण कुमार वर्मा को बुके और समिति का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कविता पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों के लिए क्विज,नृत्य, भाषण और फैन्सी ड्रेस का आयोजन किया गया जबकि महिलाओं के लिए अंत्याक्षरी एवं श्रीमान-श्रीमती भाग्यशाली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
    मुख्य अतिथि विधायक सुधांशु शेखर ने कहा कि कुशवाहा भारतीय समाज की सबसे प्राचीन वैदिक क्षेत्रीय कृषक जाति है। कुशवाहा समाज को शिक्षा और राजनीति दोनों में सक्रिय रूप से भूमिका निभानी चाहिए। कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इसी समाज के सम्राट अशोक,चंद्रगुप्त मौर्य, जैसे महान शासक और महापुरुष गौतम बुद्ध ने समाज को नेतृत्व और नयी दिशा दी है।अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समिति के संरक्षक राकेश कुमार रवि, सचिव परमात्मानंद वर्मा और कार्यकारिणी सदस्यों ने नए सदस्य वीरेंद्र कुमार,गौतम कुमार, मिथिलेश कुमार,संजय कुमार, प्रेम सागर,रणवीर कुमार, रंजय कुमार,धर्मवीर कुमार, राजेश कुमार और दिनेश कुमार को पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
    सी बी एस ई बोर्ड 2024 की कक्षा 10 की परीक्षा में 94 प्रतिशत लाने वाले आदित्य कुमार, 89 प्रतिशत लाने वाले सिमरन साक्षी, 91 प्रतिशत लाने वाले अंकित चंद्र और आकृति वर्मा को सी बी एस ई के कक्षा 12 वी में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए कुशवाहा सेवा समिति चित्तरंजन के द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
    इस अवसर पर समिति के सचिव परमात्मानंद वर्मा, संगठन सचिव अनूप लाल महतो और विनय वर्मा, कोषाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ दिलीप कुमार सिंह, संजय कुमार,आलोक कुमार,राजीव कुमार,द्वारिका प्रसाद सिंह, रामचंद्र प्रसाद, एक्शन कमिटी सचिव दयानन्द कुमार,अरुण कुमार मंडल, संजय कुमार, राज बल्लभ कुमार,मनोज कुमार सिंह,अशोक कुमार, हरिशंकर महतो, रामविलास कुमार,अरविंद कुमार, पवन कुमार, गिरिजा शंकर विद्यार्थी, मुख्य रूप से उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव परमात्मानंद वर्मा ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article संत माइकल एंग्लो विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    Related Posts

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.