Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गायत्री परिवार के भाई-बहनों ने सामुहिक रक्षा बंधन मनाया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गायत्री परिवार के भाई-बहनों ने सामुहिक रक्षा बंधन मनाया

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गायत्री परिवार के भाई-बहनों ने सामुहिक रक्षा बंधन मनाया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर । गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में गायत्री परिवार प्रज्ञा महिला मंडल एवम नवयुग दल युवा मंडल द्वारा भाई बहन का अटूट स्नेह एवम दुलार से भरा रक्षा बंधन का पावन पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। रक्षा बंधन से पुर्व उपस्थित भाई बहनों ने परम पूज्य गुरुदेव वंदनिया माता जी एवम वेदमाता ,देवमाता विश्वमता मां गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात भाई बहनों के परिवार में सुख ,शांति ,समृद्धि बना रहे इस भावना के साथ गायत्री महामंत्र का सामूहिक जप किया । इस अवसर पर मंच संचालन का दायित्व बहन *श्रीमती रूबी शर्मा* ने निभाया। भाई *श्री आर .पी.शर्मा जी* ने रक्षा बंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके ऐतिहासिक एवम वर्तमान परिपेक्ष्य पर विस्तार से प्रकाश डाला । फिर बहन *श्रीमती रेखा शर्मा ,मंजू मोदी भाई श्री गुरुदेव महतो ,श्री मुन्ना पांडे जी* ने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए आशीर्वचन प्रदान किए । तत्पश्चात बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर तथा मिठाई खिलाकर उनके उन्नत जीवन एवम उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भाइयों ने भी बड़ी बहनों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तथा छोटी बहनों को उनके उन्नत एवम खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिए ।इस अवसर पर भाइयों ने बहनों को सस्नेह भेंट स्वरूप उपहार भी प्रदान किए ।इस अवसर पर प्रज्ञा महिला मंडल के बहनों के तरफ से सुस्वादु भोजन प्रसाद की भी बैबस्था की गई थी । अंत में *प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय जी* ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किए । नवयुग दल युवा मंडल के संयोजक मंडल ने भी इस अवसर पर भाई बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के लिए सबका आभार प्रकट किए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की पल्स पोलियो अभियान की तैयारी बैठक
    Next Article भाजपा ने एनजीटी में की थी शिकायत, अब झुठी सहानुभूति दिखाने का नाटक कर रहे हैं : डॉ. अजय कुमार

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    January 16, 2026

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    January 16, 2026

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.