अवैध गिट्टी से लदा एक ओवरलोडेड हाइवा को नाला थाना में जब्त किया गया
संतोष कुमार नाला/जामताड़ा।
जिला परिवहन विभाग के निरिक्षक संजय हंसदा ने मंगलवार को सर्च अभियान चलाकर अवैध गिट्टी से लदे एक हाइवा को नाला थाना क्षेत्र से पकड़ा है।जिसमे ओवरलोडेड गिट्टी था।जामताड़ा जिला के जिला परिवहन विभाग के निरिक्षक संजय हांसदा और उनके टीम के साथ नाला थाना पुलिस के सहयोग से मंगलवार की शाम को करीब 6 बजे नाला-दुमका मुख्य मार्ग के बजरंगबली चौक में ओवरलोड वाहनों की जांच की गई। जिसमे जांच के दौरान गिट्टी से लदे एक ओवरलोड हाइवा को जब्त किया गया । जिला परिवहन निरीक्षक संजय हंसदा ने बताया कि नाला थाना पुलिस के साथ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई ,जिसमे गिट्टी के लदे एक ओवरलोड वाहन को जब्त किया गया है। बाद में जब्त वाहनों को नाला थाना में लाया गया है।

