Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों जोरों पर 26 अगस्त को दोनों प्रतियोगिता का होगा फाइनल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों जोरों पर 26 अगस्त को दोनों प्रतियोगिता का होगा फाइनल

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 20, 2024Updated:August 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों जोरों पर 26 अगस्त को दोनों प्रतियोगिता का होगा फाइनल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    ● 24 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख, मंदिर कार्यालय से मिलेगा फॉर्म।

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। जन्माष्टमी पर शहर के सैकड़ों बच्चे राधा-कृष्ण का रूप धारण करेंगे, जबकि सूर्य मंदिर परिसर में सैकड़ों प्रतिभागी सामूहिक नृत्य से समां बांधेंगे। दोनों प्रतियोगिता में से तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को सूर्य मंदिर कमेटी, सिदगोड़ा की ओर से नकद राशि व पुरुस्कार प्रदान की जाएगी। इस निमित्त, मंगलवार को सूर्य मंदिर समिति की ओर से प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जन्माष्टमी की तैयारियों पर जानकारी देते हुए बताया कि सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर में 24 से 26 अगस्त तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को सूर्य मंदिर परिसर में शाम 5 बजे बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का फाइनल और उसी दिन शाम 7 बजे से सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल होगा। जिनमें ऑडिशन के उपरांत चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सूर्य मंदिर के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास को समिति की ओर से आमंत्रण पत्र भेजकर मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। जिसपर उनकी ओर से शामिल होने का आश्वासन मिला है। प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के अलावे उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा और प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे।

    *सूर्य मंदिर कार्यालय से मिलेगा विभिन्न प्रतियोगिताओं का फॉर्म:* सूर्य मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए इक्षुक प्रतिभागी मंदिर कार्यालय से 21 अगस्त से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और संध्या 5 से 8 बजे तक फॉर्म प्राप्त कर एवं विवरण भरकर 24 अगस्त दोपहर 1 बजे तक जमा कर सकते हैं। बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन 24 अगस्त को संध्या 5 बजे और फाइनल 26 अगस्त को शाम 5 बजे होगा। सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन 25 अगस्त को संध्या 5 बजे एवं फाइनल 26 अगस्त को संध्या 7 बजे से होगा। दोनों प्रतियोगिता के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त दोपहर 1 बजे तक है। उन्होंने बताया कि फॉर्म संबंधी जानकारी एवं फॉर्म प्राप्ति के लिए दीपक पाल, मोबाइल नंबर- 7369064045, दिलीप मित्रा, मोबाइल नंबर – 8092821425 एवं रंजन सिन्हा, मोबाइल नंबर- 8877194545 पर संपर्क कर सकते हैं।

    *दोनों प्रतियोगिता की सफलता को लेकर बनाये गए प्रभारी:* वहीं, सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप में संचालन और सफलता को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी ने प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिनमें बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के प्रभारी गुंजन यादव, राकेश सिंह, अखिलेश चौधरी, बोलटू सरकार, शैलेश गुप्ता, रूबी झा, कंचन दत्ता, प्रभा देवी, सुरेश शर्मा एवं सीतारामडेरा मंडल के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, शशिकान्त सिंह, प्रेम झा, कृष्णमोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, प्रमोद मिश्रा, रॉकी सिंह, पप्पू उपाध्याय एवं गोलमुरी मंडल के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त एवं जिला परिषद अध्यक्ष की उपस्थिति में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न
    Next Article विपक्ष के विरोध के कारण सामाजिक न्याय की हुई जीत :डॉ. अजय कुमार

    Related Posts

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.