Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त एवं जिला परिषद अध्यक्ष की उपस्थिति में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उप विकास आयुक्त एवं जिला परिषद अध्यक्ष की उपस्थिति में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *
    उप विकास आयुक्त एवं जिला परिषद अध्यक्ष की उपस्थिति में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला:समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बारतियार एवं जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा की उपस्थिति में डीएलसीसी (जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी) की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रुप से जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो, DDM नबार्ड श्रीमती जसमिका बास्के ,GMDIC श्री रविशंकर प्रसाद, LDM श्री वरुण चौधरी तथा सभी बैंको के बैंक मैनेजर एवं डिस्ट्रिक्ट कोडीनेटर उपस्थित रहें।

    इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा इस दौरान सर्वप्रथम विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन को लेकर बिंदुवार गहन समीक्षा की गई। बैठक में नाबार्ड, साख जमा अनुपात, किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण, गृह निर्माण ऋण, मुर्गीपालन, मत्स्य पालन, गव्य विकास, कृषि यांत्रिकीकरण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना, केसीसी, मुद्रा ऋण के तहत बैंकों को शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा नबार्ड के तहत शॉर्ट टर्म कृषि, डेयरी, नेशनल लाइवस्टाॅक मिशन, स्टैंड अप इंडिया के तहत विभिन्न बैंकों के माध्यम से किसानों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा नें KCC योजना से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों पर चर्चा करते हुए लोगो के साथ सहयोगात्मक भाव रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगो को बेहतर बैंकिंग सेवाए प्रदान हो, लोग विश्वास के साथ बैंक शाखाओ मे जाए इस ओर कार्य करें तथा किसी भी परिस्थिति मे अनावश्यक आवेदन रिजेक्ट कर लोगो को परेशान ना किया जाए यह सुनिश्चित करें।

    किसी भी परिस्थिति में बिना किसी गंभीर कारण अनावश्यक आवेदन रिजेक्ट ना करने तथा बैंक में आए लोगो से सहयोगात्मक व्यवहार कर विभिन्न योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोलकाता के मेडिकल डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स घटना के विरोध में रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह की ओर से आज निकाली गई आक्रोश रैली
    Next Article सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों जोरों पर 26 अगस्त को दोनों प्रतियोगिता का होगा फाइनल

    Related Posts

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.