Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डंपरों को सीज करने हेतु वाहन जांच करने का निर्देश
    Uncategorized

    कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डंपरों को सीज करने हेतु वाहन जांच करने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 15, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    हेलमेट, सीट बेल्ट (चार पहिया वाहन में), ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइड तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान में तेजी लाएं; मोटर व्हीकल एक्ट के तहत करें कार्रवाई – उपायुक्त

    “नो हेलमेट नो पेट्रोल” का कड़ाई से हो अनुपालन

    सड़क सुरक्षा के प्रति स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से चलाएं अवेयरनेस कार्यक्रम

    कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डंपरों को सीज करने हेतु वाहन जांच करने का निर्देश

    आज दिनांक 15.05.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।

    *सड़क सुरक्षा के नियमों से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध करें कार्रवाई को करें तेज, नियमित जांच अभियान चलाएं*

    बैठक में समीक्षा के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करने में शिथिलता बरतने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित पदाधिकारी को जिले के सभी प्रमुख सड़कों पर नियमित तौर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के साथ ही प्रतिदिन अनिवार्य रूप वाहन जांच कर हेलमेट, ओवर स्पीड, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट नहीं लगाने तथा मद्यपान कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि 38 दोपहिया एवं 06 चार पहिया वाहनों से एमवी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में वसूली की गई है तथा सभी थानों में जांच कर कुल 108 दोपहिया/चारपहिया वाहन चालकों से दंड राशि कुल 4 लाख 45 हजार रुपए वसूल की गई।

    *ट्रिपल राइडिंग, सीट बेल्ट, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल व ड्रिक एंड ड्राइव के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर करें कार्रवाई*

    वहीं उपायुक्त ने बैठक की समीक्षा करते हुए जिले में सड़कों पर हो रहे हादसों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोग जान की परवाह किए बगैर सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन नहीं करते हैं एवं दुर्घटनाग्रस्त होकर असमय ही काल के गाल में समा जा रहे हैं तो कई गंभीर रूप से घायल होकर अपंग तक हो जाते हैं। यह सब लापरवाही का नतीजा है। लोगों में जागरूकता लाने के लिए वाहन जांच अभियान को तेज करे एवं विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई करें क्यों लोगों की जान एवं सड़क सुरक्षा को लेकर समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले के मुख्य चौक चौराहों आदि पर भी वाहन जांच अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें एवं हेलमेट, सीट बेल्ट आदि का जांच करने एवं मोटर व्हीकल एक्ट के ट्रिपल राइडिंग, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल व ड्रिक एंड ड्राइव के खिलाफ जुर्माना करें, ताकि अगली बार से वे स्वयं जागरूक होकर ट्रेफिक नियम का पालन करें। वहीं बिना हेलमेट एवं ओवर स्पीडिंग वाले वाहन चालकों का लाइसेंस को निलंबित करें।

    *एक्सीडेंटल जोन को चिन्हित करते हुए साइनेज लगाएं*

    उपायुक्त ने कहा कि जिले में सड़क हादसे को कम करने के लिए जरूरी एहतियाती मानकों को सुनिश्चित करें।

    उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क निर्माण व उसके रखरखाव के लिए जिम्मेवार अभियंत्रण सेल को सख्ती के साथ एक्सीडेंटल जोन के लिए चिन्हित कर साइन एंड साइनेज लगाने के निर्देश दिये और तीखे मोड़ के समीपस्थ झाड़ी हटाने, सड़कों में व्हाइट मार्किग करने के साथ जेब्रा क्रांसिग वाले स्थानों पर कैट साइनेज व डेलीनेटर लगाने को लेकर निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त द्वारा पांडेयडीह मोड़, दलदला मोड़, अंगुठिया मोड़, पोसोई मोड़ सहित अन्य स्थलों पर स्पीड बैरियर/साइनेज के अतिरिक्त अन्य स्थलों पर रंबल स्ट्रिप/कांवेक्स मिरर, स्लोप साइनेज, क्रैश बैरियर लगाने आदि को लेकर निर्देश दिया।

    उपायुक्त द्वारा कुंडहित महेशमुंडा (नाला) मार्ग में पथ प्रमंडल जामताड़ा द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के आलोक में 11 स्थानों पर साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया। जिस पर बताया गया कि उक्त कार्य हेतु निधि की मांग की गई है। निधि प्राप्त होते ही कार्य करा लिया जायेगा।

    *नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से हो अनुपालन*

    उपायुक्त ने जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों में नो हेलमेट नो पेट्रोल के अनुपालन की समीक्षा के दौरान नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि सभी पेट्रोल पंपों में इसका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो सके इसके लिए नियमित रूप से पेट्रोल पंपों का जांच करें। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि यह भी सुनिश्चित करें कि सभी सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से चालू हो। उन्होंने कहा कि जो भी पेट्रोल पंप संचालक निर्देश का अनुपालन नहीं करेंगे, उनका लाइसेंस रिन्यू नहीं किया जाएगा साथ ही नियम संगत करवाई भी किया जायेगा। इसी क्रम में बताया गया कि सभी पेट्रोल पंपों में नो हेलमेट नो पेट्रोल का बैनर लगाया गया है। साथ ही पेट्रोल पंपों पर जांच के क्रम में कई वाहन चालकों से एमवी एक्ट के तहत दंड शुल्क वसूली किया गया।

    वहीं बैठक के दौरान ईसीएल चितरा प्रबंधन अंतर्गत परिवहन में लगे सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टैप, हेड एंड रियर लाइट, फिटनेस, विजिबिलिटी के साथ प्रदर्शित होने वाले नंबर प्लेट, व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस आदि के जांच की समीक्षा की। वहीं कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने के लिए मोटर यान निरीक्षक को निर्देश दिया गया। जिसके आलोक में बताया गया कि इस माह संयुक्त रूप से 14 वाहनों पर कार्रवाई किया गया है।

    वहीं इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित को गुड सेमेरिटन के प्रोत्साहन एवं जागरूकता हेतु विभागीय निर्देश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    *हिट एंड रन से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र करें निष्पादन*

    उपायुक्त ने बैठक में इसकी समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में हिट एंड रन से जुड़े 03 मामले लंबित मामले हैं जिसमें से 1 को बीमा कंपनी, 1 को अनुमंडल पदाधिकारी एवं 1 के कागजात उपलब्ध नहीं रहने के लंबित है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को इससे जुड़े सभी मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

    *आईआरएडी से संबंधित डेटाबेस को ससमय पोर्टल में करें अपलोड*

    उपायुक्त द्वारा आईआरएडी से संबंधित जिला अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के पश्चात डीआरएम को घटित दुर्घटनाओं के डाटा को सीएचसी से समन्वय स्थापित कर समय पर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी (भा.पु.से.), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की,जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक कुमार राम, जिला खनिज पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, महाप्रबंधक एसपी माइंस चितरा, मोटरयान निरीक्षक श्री संजय हांसदा, सचिव, चेम्बर ऑफ कामर्स श्री संजय अग्रवाल, सहित सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाहरणालय सभागार में सांसद दुमका लोकसभा क्षेत्र सुनील सोरेन की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article अवैध खनन को रोकने के लिए गश्ती दल निरंतर करें औचक निरीक्षण-उपायुक्त

    Related Posts

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    June 30, 2026

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    June 27, 2026

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.