Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा प्रखंड स्थित सभागार में ग्राम स्तर पर दिनांक 29 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का हुआ समापन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा प्रखंड स्थित सभागार में ग्राम स्तर पर दिनांक 29 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का हुआ समापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 15, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा प्रखंड स्थित सभागार में ग्राम स्तर पर दिनांक 29 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का हुआ समापन

    कार्यशाला के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की दी गई जानकारी; साथ ही दिलाया गया स्वच्छता शपथ

    आज दिनांक 15/05/2023 को जामताड़ा प्रखंड सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज ll के तहत पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त कार्यक्रम “स्वच्छता पखवाडा अभियान” 2023 एवं जिला/प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का समापन किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम का समापन प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री जहीर आलम, जिला समन्वयक श्री अनुज कुमार कनीय अभियंता श्री आशीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से समापन किया गया।

    *सभी के सामूहिक प्रयास की है आवश्यकता*

    आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री जहीर आलम ने कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का निवास होता है, शहर से लेकर गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हम सबको दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभानी होगी। सभी के प्रयासों से ही हम अपने जिला को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से यथा ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त प्रयास से 15 दिनों का *स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह कार्यक्रम किया जा रहा है।* जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, गोवरधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, मलीय कचरा प्रबंधन एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन का कार्य अभिसरण के आधार पर किया जाना है। इस कार्य हेतु स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के साथ मनरेगा ग्रामीण विकास विभाग एवं 15वें वित्त आयोग मद पंचायती राज विभाग में प्रावधान को शामिल किया गया है। जिसमे उक्त तीन विभागों के संयुक्त प्रयास से हम गांव स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन अंतर्गत निर्धारित विभिन्न कार्यों को उत्कृष्ट रूप से क्रियान्वयन कर पाने में सक्षम हो पायेंगे। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-1 में विभिन्न विभागों की सहभागिता का ही परिणाम है कि जिले को खुले में शौच मुक्त का दर्जा प्राप्त हो पाया है। ग्राम स्तर पर व्यक्तिगत शौचालयों एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण में मजदूरों / राजमिस्त्रियों की भूमिका सराहनीय रही है। दिनांक 01.05.2023 को हम मजदूर दिवस के रूप में मनाते है। ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन अंतर्गत विभिन्न प्रकार के संरचनाओं के निर्माण में स्थानीय स्तर पर मजदूर / राजमिस्त्रियों की भूमिका को शामिल कर लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से की जा सकती है।

    *वहीं इस दौरान सभागार में उपस्थित लोगों को उन्होंने स्वच्छता शपथ और अच्छे कार्य करने वाले जलसहियाओं को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में जलसहिया को साड़ी देकर सम्मानित किया गया ।*

    *शादी ब्याह या कोई भी उत्सव पत्तल एवं मिट्टी से बनी सामग्री का उपयोग करें – प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा।*

    वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह स्वच्छता पदाधिकारी की अध्यक्षा में कहा गया कि स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण विषय है, इसका महत्व हमारे दैनिक क्रियाकलापों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आवश्यकता के आधार पर योजना बनाकर कार्य करने हेतु अपील किया साथ ही कहा कि हम सभी शपथ लें कि प्रत्येक ग्राम पंचायत सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त हो, शादी ब्याह या कोई भी उत्सव पत्तल एवं मिट्टी से बनी सामग्री का उपयोग करेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए कपड़े का थैला का उपयोग करें।

    वहीं इस कार्यशाला में दिनांक 29.04.2023 से दिनांक 15.05.2023 तक ग्राम स्तर पर चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों के बारे में जिला समन्वयक श्री अनुज कुमार ने विस्तार से बताया।

    इस मौके पर कनीय अभियंता आशीष कुमार,प्रखंड समन्वयक हैदर अंसारी, सद्दाम अंसारी,मुखिया, जलसहिया के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी-कर्मी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला परिषद पूर्णिमा मलिक ने कार्यपालक अभियंता,ग्रामीण विकाश कार्य प्रमंडल, को ज्ञापन सौंपा
    Next Article समाहरणालय सभागार में सांसद दुमका लोकसभा क्षेत्र सुनील सोरेन की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    August 23, 2026

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    August 23, 2026

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    गंगा का जलस्तर बढ़ा, बलिया दियारा के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

    अन्ना चौक पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दो युवक

    तुलसी भवन में तुलसी जयंती समारोह का भव्य समापन, आचार्य हरेराम त्रिपाठी को गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान

    नेमरा से 24 अगस्त को शुरू होगी JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

    डिमना की बुनियादी समस्याओं को लेकर हिल व्यू कॉलोनी विकास समिति का धरना

    हिन्दुस्तान मित्र मंडल के श्रावण महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रघुवर दास और पूर्णिमा साहू ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.