Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ में ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम के नए सत्र की हुई शुरुआत, पीजी डिप्लोमा के विद्यार्थियों की औसत उम्र है 43 साल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एक्सएलआरआइ में ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम के नए सत्र की हुई शुरुआत, पीजी डिप्लोमा के विद्यार्थियों की औसत उम्र है 43 साल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ में ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम के नए सत्र की हुई शुरुआत, पीजी डिप्लोमा के विद्यार्थियों की औसत उम्र है 43 साल

    एक्सएलआरआइ में ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम की शुरुआत की गयी. एआइसीटीइ एप्रूव इस ऑनलाइन कोर्स में कुल 97 विद्यार्थियों को एडमिशन मिला है.
    सोमवार को नए सत्र की शुरुआत हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एक्सएलआरआइ एल्यूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष राणावीर सिन्हा जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, डीन एडमिन एंड फाइनांस फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर संजय पात्रो उपस्थित थे. इस अवसर पर सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को एक्सएलआरआइ की विरासत से अवगत कराया गया. बताया गया कि उक्त कोर्स को वर्ष 2022 में लांच किया गया था. इस कोर्स का यह तीसरा सत्र है. दो साल के इस कोर्स को एआइसीटीइ से मान्यता मिली है.

    डिग्री हासिल करने से कहीं अधिक है सीखना और उसे प्रयोग करना : डायरेक्टर
    इस अवसर पर एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी. सभी का स्वागत करते हुए कहा कि एक्सएलआरआइ के इस कोर्स में चयन होना ही इस बात के लिए साबित करता है कि आप असाधारण हैं, आपमें प्रतिभा है. उन्होंने एक्सओएल प्रोग्राम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रोग्राम को वही कर पाते हैं जिन्हें इंडस्ट्री में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है. उन्होंने कहा कि जरूरी यह नहीं है कि आपको दो साल के बाद डिग्री मिली जाएगी, जरूरी यह है कि आप दो साल के दौरान क्या कुछ सीखते हैं और उसे किस प्रकार अमल में लाते हैं.

    कोर्स वार महत्वपूर्ण जानकारी

    कोर्स- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट- बिजनेस मैनेजमेंट ( ऑनलाइन )
    कुल स्टूडेंट- 42
    फीमेल रेशियो- 45 प्रतिशत
    इंजीनियरिंग बैकग्राउंड- 80 प्रतिशत
    एवरेज एज- 28.7 साल
    वर्क एक्सपीरियंस- 7 साल

    कोर्स – पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट- ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ( ऑनलाइन )
    कुल स्टूडेंट- 31
    फीमेल रेशियो- 70 प्रतिशत
    इंजीनियरिंग बैकग्राउंड- 15 प्रतिशत
    एवरेज एज- 29 साल
    वर्क एक्सपीरियंस-6.5 साल

    कोर्स- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट – फाइनांस ( ऑनलाइन )
    कुल स्टूडेंट – 24
    फीमेल रेशियो- 29 प्रतिशत
    इंजीनियरिंग बैकग्राउंड- 33 प्रतिशत
    एवरेज एज-43 साल
    वर्क एक्सपीरियंस- 15 साल

    कामकाजी लोगों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने के मामले में एक्सएलआरआइ देश का पहला संस्थान : राणावीर सिन्हा

    इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राणावीर सिन्हा ने कहा कि एक्सएलआरआइ कामकाजी लोगों अधिकारियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने वाला पहला संस्थान है. उन्होंने कहा कि आप एक शिक्षा यात्रा पर निकले हैं, जैसे-जैसे आप इस यात्रा पर आगे बढ़ेंगे, आपको असाधारण शिक्षा तक पहुंच प्राप्त होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने झारखंड के राज खरसावां में आज प्रातः काल हुई रेल दुर्घटना जिसमें 2 यात्रियों के मरने की पुष्टि हुई है….
    Next Article जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,दो शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.