Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी पुलिस केंद्र में करंट से मृत वृद्ध सफाईकर्मी के परिजनों से मिले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मुआवजे के लिए एसएसपी से किया वार्ता, मिला आश्वासन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में करंट से मृत वृद्ध सफाईकर्मी के परिजनों से मिले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मुआवजे के लिए एसएसपी से किया वार्ता, मिला आश्वासन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में करंट से मृत वृद्ध सफाईकर्मी के परिजनों से मिले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मुआवजे के लिए एसएसपी से किया वार्ता, मिला आश्वासन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गोलमुरी पुलिस केंद्र में रविवार को करंट लगने से गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी 75 वर्षीय सफाईकर्मी खेमलाल निषाद की मृत्यु हो गई थी. सूचना मिलते ही सोमवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शोकाकुल परिजनों से मिलने पहुंचें और इस विपदा की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया. मौके से ही भाजपा नेता दिनेश कुमार ने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर एवं पुलिस उपाधिक्षक सुधीर कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजे से आच्छादित करने का आग्रह किया. बताया कि मृतक अपने परिवार की आजीविका चलाते थें, उनके असामयिक मृत्यु से परिवार में उनकी पत्नी, बेटी एवं अन्य के समक्ष वित्तीय कठिनाईयां उत्पन्न होंगी. दिनेश कुमार ने आग्रह किया की सरकारी मुआवजे के प्रावधानों के तहत अविलंब मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा राशि दी जानी चाहिए. एसएसपी कौशल किशोर ने आश्वस्त किया कि विभागीय स्तर से जिला उपायुक्त को संबंधित घटना की सूचना देते हुए मुआवजा देने हेतु लिखित अनुशंसा भेजी जायेगी और इस दिशा में हर संभव प्रयास की जायेगी. भाजपा नेता दिनेश कुमार ने एसएसपी एवं जिला उपायुक्त से इस मामले की संवेदनशीलता के आलोक में अविलंब विभागीय पहल करने का आग्रह किया और अधिकतम मुआवजा राशि दिलाने की माँग की है. इधर इस घटना के बाद से ही मृतक खेमलाल निषाद के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदूसरी सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ की नगरी में देवघर में देवतुल्य श्रद्धालुओं का जनसैलाब
    Next Article पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का हर घर खटाखट कार्यक्रम

    Related Posts

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार रहे तेज, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मजबूत

    May 30, 2026

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    May 29, 2026

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार रहे तेज, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मजबूत

    त्रिभाषा फार्मूला: भारतीय शिक्षा का नया अध्याय

    हिंदी पत्रकारिता दिवस: चुनौतियाँ और संगठनों की भूमिका

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    चाईबासा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    खरसावां में पीडीएस घोटाले का बड़ा खुलासा, हजारों किलो अनाज गायब होने पर FIR दर्ज

    पार्षद नीतू शर्मा के हस्तक्षेप से टला बड़ा बवाल, प्रभात पार्क अतिक्रमण विवाद पर भड़के फुटपाथी दुकानदार

    मजदूरों की सेहत से खिलवाड़! आदित्यपुर ESIC अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर INTUC का फूटा गुस्सा

    चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, दर्जनों गांवों की रबी धान फसल बर्बाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.