Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों को किया तेज, राहुल गांधी को किया आमंत्रित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों को किया तेज, राहुल गांधी को किया आमंत्रित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों को किया तेज, राहुल गांधी को किया आमंत्रित

    ओम प्रकाश शर्मा, रांची: झारखंड प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव की सरगर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी पूरे प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से समयपूर्व विधानसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारी को लेकर प्रतिबद्ध है।
    24 जुलाई 2024 को प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर जी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में रांची के प्रेस क्लब में बैठक संपन्न की गई थी। जिसमें प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी यात्रा, जनसभा और जनसंवाद कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा गया था । इन कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रदेश स्तर पर तैयार की जा रही है।
    प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में इन कार्यक्रमों के शुभारंभ हेतु लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और जन योद्धा राहुल गांधी को आमंत्रण भेजा है।
    राहुल गांधी की विधानसभावार यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों और 20 सूत्री कमिटी के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
    अतः प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार, 2 अगस्त 2024 तक सभी जिलों के प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उपरोक्त कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की जाएगी और प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की सूची तैयार की जाएगी।
    सभी प्रखंड स्तर की बैठकों में संबंधित प्रखंड से आने वाले प्रदेश और जिला स्तर के पार्टी नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा और बैठक की हस्ताक्षरयुक्त उपस्थिति प्रदेश कार्यालय को भेजने का आग्रह किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेंडर रिसोर्स सेंटर का हुआ गठन
    Next Article जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

    Related Posts

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    May 29, 2026

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    May 29, 2026

    चाईबासा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    चाईबासा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    खरसावां में पीडीएस घोटाले का बड़ा खुलासा, हजारों किलो अनाज गायब होने पर FIR दर्ज

    पार्षद नीतू शर्मा के हस्तक्षेप से टला बड़ा बवाल, प्रभात पार्क अतिक्रमण विवाद पर भड़के फुटपाथी दुकानदार

    मजदूरों की सेहत से खिलवाड़! आदित्यपुर ESIC अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर INTUC का फूटा गुस्सा

    चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, दर्जनों गांवों की रबी धान फसल बर्बाद

    जान हथेली पर रख रेलवे ट्रैक पार कर रहे ग्रामीण, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

    तुरामडीह माइंस में अवैध वसूली पर लगेगी रोक, कथित अवैध भवन हटाने की तैयारी

    48 घंटों के भीतर अबीर मिश्रा की नियुक्ति सरयू राय की धमक को ही रेखांकित करती है!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.