Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति, बैठक में शामिल हुई पूर्व सांसद गीता कोड़ा, कहा- हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और बढ़ते अपराध पर मातृशक्ति को भरनी होगी हुंकार, सरकार को महिलाओं के हितों की कोई चिंता नही।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति, बैठक में शामिल हुई पूर्व सांसद गीता कोड़ा, कहा- हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और बढ़ते अपराध पर मातृशक्ति को भरनी होगी हुंकार, सरकार को महिलाओं के हितों की कोई चिंता नही।

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 26, 2024Updated:July 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति, बैठक में शामिल हुई पूर्व सांसद गीता कोड़ा, कहा- हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और बढ़ते अपराध पर मातृशक्ति को भरनी होगी हुंकार, सरकार को महिलाओं के हितों की कोई चिंता नही।

    जमशेदपुर। झारखंड में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, उत्पीड़न और अपराध के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने सड़क पर उतरने का एलान किया है। पूरे प्रदेश में लगातार हो रहे महिला अपराध, अत्याचार और वादाखिलाफी के खिलाफ 14 अगस्त को भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम महिला मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन कर घेराव करेंगी। आक्रोश प्रदर्शन को लेकर महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम जिले की संयुक्त बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यरूप से सिंहभूम की पूर्व सांसद सह कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी गीता कोड़ा, पूर्व सांसद आभा महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व विधायक मेनका सरदार, कार्यक्रम की कोल्हान सह प्रभारी गीता बालमुचू, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में आगामी 14 अगस्त को जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन को लेकर व्यापक चर्चा कर रणनीति बनाई गई। बैठक में तय हुआ कि महिला अपराध और अत्याचार के खिलाफ माताएँ-बहनें जब संगठित होकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी तो समाज जागेगा और मदहोश सरकार का भ्रम भी टूटेगा।

    बैठक को संबोधित करते हुए सिंहभूम लोकसभा की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार में महिला अत्याचार, दुष्कर्म, महिला अपराध एवं अपराधिक घटनाएं लगातार घटित हो रही है। सत्ता के नशे में मुख्यमंत्री समेत पूरी केबिनेट और सरकार मदहोश हैं, उन्हें महिलाओं के हितों की कोई चिंता ही नहीं है। महिलाओं से कई वादे कर सत्ता प्राप्त करने वाली झामुमो- कांग्रेस गठबंधन सरकार ने महिलाओं से किया एक वादा भी अब तक पूरा नही किया। अब इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि महिला शक्ति ने अब प्रण कर लिया है कि झूठी, अत्याचारी और महिलाओं के हक मारने वाली सरकार को जब तक उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक झारखंड में महिला सुरक्षा और महिला उत्थान का मार्ग प्रशस्त नही हो सकता है। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से 14 अगस्त को जमशेदपुर मुख्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

    बैठक के दौरान मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष रीना चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन लीना चौधरी ने किया।

    बैठक में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, राजपति देवी, प्रीति सिन्हा, कार्यक्रम प्रभारी रितिका मुखी, भाजपा जिला मंत्री सह महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर प्रभारी नीलू मछुआ समेत जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।

    भवदीय,
    प्रेम झा
    मीडिया प्रभारी
    भाजपा जमशेदपुर महानगर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुरदा कॉपर माइंस को मिला एनवायरनमेंटल क्लियरन्स
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.