Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खाद्य आपूर्ति मंत्री विभाग में मेरे कार्यकाल की फ़ाइलें ढूँढने में समय बीता रहे हैं: सरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    खाद्य आपूर्ति मंत्री विभाग में मेरे कार्यकाल की फ़ाइलें ढूँढने में समय बीता रहे हैं: सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खाद्य आपूर्ति मंत्री विभाग में मेरे कार्यकाल की फ़ाइलें ढूँढने में समय बीता रहे हैं: सरयू राय

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि झारखंड सरकार के स्वनामधन्य खाद्य आपूर्ति मंत्री विभाग में मेरे कार्यकाल की फ़ाइलें ढूँढने में समय बीता रहे हैं और गोदामों में मेरे कार्यकाल में ख़रीदे गए नमक और चीनी की बोरियां गिनने में समय गँवा रहे हैं. ढूँढते रह जाइएगा मंत्री जी, उनका मनोरथ पूरा नहीं होगा. कुछ अच्छा ज़रूर मिल जाएगा पर वह उन्हें पचेगा नहीं, उसे वे ग्रहण भी नहीं कर पाएँगे.

    मेरी चुनौती है कि खाद्य आपूर्ति मंत्री ऐसा कुछ भी विभागीय संचिकाओं से निकाल दें, जिसके कारण मेरे मंत्री कार्यकाल में राज्य को और लाभुकों को एक पैसा का भी नुक़सान हुआ हो. वास्तव में मंत्री जी अपने पूर्ववर्ती मंत्री डॉ॰ रामेश्वर उराँव के कार्यकाल की ग़लतियां ढूंढ़ रहे हैं ताकि कांग्रेस आलाकमान को बता सकें कि रामेश्वर बाबू ने स्कोप रहते हुए भी लाभुकों के घर जाने वाले अनाज में से कटौती कर आलाकमान की झोली में डालने का काम क्यों नहीं किया?
    श्री राय ने कहा कि दवाईयां तो ऊँची क़ीमत पर ख़रीदकर बर्बाद की गईं पर माप-तौल कर गरीब-गुरबा के लिए आवंटित अनाज का यह हाल न हो और माप-तौल में भी घपला-घोटाला नहीं हो. विधानसभा चुनाव नज़दीक है, हम भी इस पर नज़र रखेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखगड़िया आरपीएफ ने एक बच्ची को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा
    Next Article खगड़िया आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाकर कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया

    Related Posts

    ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक धमक, अब घोषणापत्र नहीं परिणाम की बारी

    September 14, 2026

    13 वर्षीय छात्रा से सालभर यौन शोषण का आरोप, एमआर गिरफ्तार

    September 14, 2026

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक धमक, अब घोषणापत्र नहीं परिणाम की बारी

    बेगूसराय के दियारा क्षेत्र में अब भी 3 से 5 फुट बाढ़ का पानी, नाव से आवागमन को मजबूर लोग

    संचार युग में हिंदी भाषा की बढ़ती प्रतिष्ठा

    13 वर्षीय छात्रा से सालभर यौन शोषण का आरोप, एमआर गिरफ्तार

    Hindi Diwas: हिंदी को मंच नहीं, अवसर चाहिए – कृति आरके जैन

    भगवान गणेश : मंगल, समृद्धि और विकसित भारत के प्रेरणास्रोत

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.