Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 13 वर्ष बाद न्यायालय से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, बन्ना गुप्ता फैस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, कांग्रेसी नेता अजय ओझा एवं भाजपा नेता सुनील तिवारी बरी हुए
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    13 वर्ष बाद न्यायालय से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, बन्ना गुप्ता फैस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, कांग्रेसी नेता अजय ओझा एवं भाजपा नेता सुनील तिवारी बरी हुए

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    13 वर्ष बाद न्यायालय से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, बन्ना गुप्ता फैस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, कांग्रेसी नेता अजय ओझा एवं भाजपा नेता सुनील तिवारी बरी हुए

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित हिलटॉप स्कूल के समीप चापाकल बोरिंग चयन स्थल पर नहीं किए जाने पर जनहित में स्थानीय लोगों के साथ पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, कांग्रेसी नेता अजय ओझा, भाजपा नेता सुनील तिवारी ने टाटानगर स्टेशन गोल चक्कर जाम किए थे। जाम किए जाने पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य मामले को लेकर उक्त लोगों पर बागबेड़ा थाना में मुकदमा दायर किया गया था। इस पूरे मामले में तीन पुलिसकर्मी की गवाही हुई। लेकिन न्यायालय के सामने वे लोग सच्चाई प्रस्तुत नहीं कर सके।जिसके कारण प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार के न्यायालय में साक्ष्य के अभाव में उपरोक्त चारों नेताओं को बाइज्जत बरी कर दिया गया है। सुनील गुप्ता और अनिल सिंह के तरफ से अधिवक्ता अनिल दास, अजय ओझा के तरफ से शंकर सिंह एवं सुनील तिवारी के तरफ से वीरेंद्र सिंह बहस किए।
    इस मौके पर उक्त चारों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि न्यायालय पर पूर्ण भरोसा होने के कारण सच्चाई की जीत हुई और न्यायालय से बाइज्जत बरी हुए। उक्त नेताओं ने कहां की बागबेडा कॉलोनी में शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना एवं बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना अब तक अधूरी पड़ी हुई है। पानी की घोर किल्लत है। पानी के लिए हाहाकार मचा है। इन सारी चीजों की समाधान के लिए जनहित में लड़ाई जारी रखने की बात कही। इसके लिए जेल भी जाना पड़े तो जाएंगे और मुकदमा से नहीं डरेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभानु प्रताप साही पर टिप्पणी को भाजपा ने बताया भाजमो नेताओं की बौखलाहट,इधर उधर की बात ना कर सरयू राय चुनावी वादों पर जनता के समक्ष पेश करें अपना रिपोर्ट कार्ड:भाजपा
    Next Article सांसद विद्युत महतो के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की जिला उपायुक्त से मुलाकात

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.