Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भानु प्रताप साही पर टिप्पणी को भाजपा ने बताया भाजमो नेताओं की बौखलाहट,इधर उधर की बात ना कर सरयू राय चुनावी वादों पर जनता के समक्ष पेश करें अपना रिपोर्ट कार्ड:भाजपा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भानु प्रताप साही पर टिप्पणी को भाजपा ने बताया भाजमो नेताओं की बौखलाहट,इधर उधर की बात ना कर सरयू राय चुनावी वादों पर जनता के समक्ष पेश करें अपना रिपोर्ट कार्ड:भाजपा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भानु प्रताप साही पर टिप्पणी को भाजपा ने बताया भाजमो नेताओं की बौखलाहट,इधर उधर की बात ना कर सरयू राय चुनावी वादों पर जनता के समक्ष पेश करें अपना रिपोर्ट कार्ड:भाजपा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्व मंत्री एवं भवनाथपुर के विधायक सह भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप साही पर किये गए टिप्पणी को भाजपा ने भाजमो नेताओं की बौखलाहट बताया है। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने भाजमो के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विधायक भानु प्रताप साही ने सत्ता सुख के लिए कभी किसी से समझौता नहीं किया है। यदि उन्हें सत्ता का सुख भोगना होता, तो वर्ष 2014 में ही सरकार और भाजपा में शामिल हो गए होते। लेकिन सत्ता से टकराकर गढ़वा जैसे पिछड़े क्षेत्र को भी विकास के पटल पर लाने का काम उन्होंने बखूबी किया है। सत्ता से वही टकरा सकता है जो निष्कलंक और ईमानदार हो,

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने भी भाजमो नेताओं के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके विधायक जी की ही तरह उनके पार्टी के सभी नेताओं में एक विशेषता पाई जाती है- झूठे आरोप लगाना और चरित्र हनन करना। यह इनके बिष्टुपुर कार्यालय की प्रशिक्षण का एक हिस्सा है। इनके नेताओं के अनुसार ब्रह्मांड में केवल एक ही व्यक्ति ईमानदार है और बाकी सभी बेईमान हैं। प्रेम झा ने कहा कि पिछली विधानसभा चुनाव में झूठ बोलकर जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद फैलाकर चुनाव जीतने वाले विधायक सरयू राय ने पिछले साढ़े चार साल से सिर्फ़ और सिर्फ़ झूठे आश्वासन और आपसी वैमनस्य फ़ैलाने का काम किया है। बंद केबुल केबुल कंपनी को खुलवाने के बजाय कंपनी को जंगल में बदलने का कार्य किया है। 86 बस्ती के मालिकाना हक पर अब मालिकाना हक तो दूर उन्हें टूटने के लिए छोड़ दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामार्चा पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में
    Next Article 13 वर्ष बाद न्यायालय से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, बन्ना गुप्ता फैस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, कांग्रेसी नेता अजय ओझा एवं भाजपा नेता सुनील तिवारी बरी हुए

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.