जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ हुई बैठक
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: द्वितीय मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के निमित आज दिनांक 18.07.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत किया गया।
आहूत बैठक को संबोधित करते जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने बताया कि द्वितीय मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दो चरण यथा प्री रिवीजन एक्टिविटीज एवं रिवीजन एक्टिविटीज होगी। प्री रिवीजन एक्टिविटीज दिनांक 25.06.2024 से 24.07.2024 तक की अवधि निर्धारित है। रिवीजन गतिविधि दिनांक 25.07.2024 से दिनांक 20.08.2024 तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस संबंध में उपस्थित अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जानकारी उपलब्ध कराया गया।
वहीं बैठक में इसके अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को बताया गया कि आम नागरिक द्वितीय मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि में मतदाता सूची विलोपन हेतु प्रपत्र-7 में आवेदन कर सकते हैं, इसके अलावा मतदाता सूची में प्रविष्टियों का सुधार, ईपिक प्रतिस्थापन, दिव्यांग चिन्हांकित करने, विधानसभा के अन्दर अथवा बाहर निवास स्थानांतरण हेतु प्रपत्र-8 में आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाता अपने मतदाता पहचान पत्र संख्या से आधार संख्या के लिंकेज हेतु प्रपत्र- 6B में आवेदन कर सकतें है। आम नागरिक सभी प्रपत्रों का ऑनलाइन आवेदन वोटर्स सर्विस पोर्टल एवं भारत निर्वाचन
आयोग, नई दिल्ली के वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं Voterportal.eci.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं।
सभी प्रपत्र भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के बेवसाईट eci.gov.in अथवा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड राँची के बेवसाईट ceo jharkhand.gov.in पर भी उपलब्ध है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराते हुए द्वितीय संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यकम 2024 में शत प्रतिशत योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ते हुए त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण हेतु आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
_*इस मौके पर*_ अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेट्टा, अंचल अधिकारी श्री अविश्वर मुर्मू, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मिहिजाम श्री राजीव कुमार मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा श्री आशीष कुमार, प्रधान सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय के अलावा अन्य संबंधित उपस्थित थे।