Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में लोकसभा चुनाव के परिणाम दर्शाते हैं कि प्रदेश सरकार ने जनादेश खो दिया : भाजपा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड में लोकसभा चुनाव के परिणाम दर्शाते हैं कि प्रदेश सरकार ने जनादेश खो दिया : भाजपा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में लोकसभा चुनाव के परिणाम दर्शाते हैं कि प्रदेश सरकार ने जनादेश खो दिया : भाजपा

    धनबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में लोकसभा चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार ने जनादेश खो दिया है।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की 14 लोकसभा सीट में से आठ और उसकी गठबंधन सहयोगी ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने एक सीट जीती थी।

    झामुमो और उसके सहयोगी दल क्रमश: तीन और दो सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी।

    राज्य में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने कहा, “झारखंड की जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया। सत्तारूढ़ गठबंधन ने जनादेश खो दिया है।”

    धनबाद में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में विकास कार्य रुक गए हैं क्योंकि झामुमो नीत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

    उन्होंने कहा, “खदानों और खनिजों को लूटा जा रहा है। झारखंड में रेत खनन पर प्रतिबंध है लेकिन रेत का अवैध खनन किया जा रहा है और इसे बिहार व उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों में भेजा जा रहा है।”

    मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने झूठ फैलाया कि भाजपा संविधान बदल देगी और आरक्षण खत्म कर देगी।

    उन्होंने कहा, “इसके बावजूद नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।”

    भाजपा नेता ने झारखंड में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि गठबंधन सरकार ने पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन अब तक एक भी रोजगार नहीं दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए नियुक्ति प्रक्रियाओं में तेजी लाने का निर्देश,5 हजार पुलिस की होगी बहाली
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी को रूस के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से हुए सम्मानित

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.