Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय सभागार में राज्य के पथ निर्माण, जलसंसाधन व भवन निर्माण मंत्री बसंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    समाहरणालय सभागार में राज्य के पथ निर्माण, जलसंसाधन व भवन निर्माण मंत्री बसंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभागार में राज्य के पथ निर्माण, जलसंसाधन व भवन निर्माण मंत्री बसंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    दुमका: समाहरणालय सभागार में राज्य के पथ निर्माण, जलसंसाधन व भवन निर्माण माननीय मंत्री श्री बसंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम माननीय मंत्री ने भवन निर्माण विभाग अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली।

    भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए संताल परगना के सभी जिलों के कार्यपालक अभियंता से जिलावार क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली। जिसमे सबसे महत्वपूर्ण देवघर जिले में निर्माण हो रहे नए समाहरणालय भवन एवं जामताड़ा जिले के नए अनुमंडल कार्यालय निर्माण कार्य था। संबंधित अधिकारी ने बताया कि देवघर समाहरणालय भवन का 80% कार्य पूर्ण हो गया है। जिसपर माननीय मंत्री ने सितंबर 2024 तक 100% कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में बताया गया कि जामताड़ा के अनुमंडल कार्यालय का निर्माण कार्य अभी 30% ही हुआ है जिसपर माननीय मंत्री ने फरवरी 2025 तक 100% कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। भवन निर्माण विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023- 24 में प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त दुमका जिले के 5, देवघर के 1, जामताड़ा के 1, पाकुड़ के 1, गोड्डा के 5 योजनाओं की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री ने तय समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। आगामी 45 दिनों की कार्य योजना के तहत जिलों के विभिन्न भवनों में मरम्मत्ती कार्य किया जाना है। जिसकी तैयारी से संबंधित कई आवश्यक निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया।

    झारखंड राज्य भवन निर्माण लिमिटेड के अंतर्गत
    स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की संथाल परगना प्रमंडल में संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के लिए 2 मेडिकल कॉलेज/हॉस्पिटल निर्माण किया जा रहा है। जिसमे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 500 बेडेड अस्पताल का कार्य 85% पूर्ण हुआ है,माननीय मंत्री ने कहा यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है इसे प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करे। और गोड्डा के महगामा में 300 बेडेड अस्पताल का निर्माण किया जाना है जिसकी सारी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द निर्माण प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। गोड्डा जिले के सदर अस्पताल में बन रहे डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर के निर्माण कार्य में बताया गया कि इस योजना का 68% कार्य पूर्ण हो चुका है। क्रिटिकल केयर सेंटर, सीएचसी के निर्माण कार्य में माननीय मंत्री ने कहा कि यह योजनाएं आम जनता के लिए है, ऐसी जगह चिन्हित करते हुए बनाए जहां आम जन आसानी से पहुंच सके और योजना का लाभ ले सके। इसी क्रम में माननीय मंत्री ने भवन निर्माण विभाग की ओर भी कई योजनाओं की समीक्षा की।

    बैठक में महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, भवन निर्माण विभाग के सचिव मनीष रंजन, सभी जिले के भवन, पथ एवं जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत माता की आत्मा को लहूलुहान करने के लिए विश्व भर के हिंदुओं से माफी मांगे राहुल गांधी : आदित्यनाथ
    Next Article झारखंड सरकार क्षेत्रीय भाषा के साथ कर रही है भेदभाव : लक्ष्मण टुडू

    Related Posts

    78 साल बाद सुदूर आदिम जनजाति गांवों में जगी विकास की आस, चार गांवों में बिजली योजना का हुआ शिलान्यास

    May 26, 2026

    जिला कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 05 जून को

    May 26, 2026

    बकरीद को लेकर नीमडीह पुलिस सतर्क, झिमड़ी और सिन्दूरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    78 साल बाद सुदूर आदिम जनजाति गांवों में जगी विकास की आस, चार गांवों में बिजली योजना का हुआ शिलान्यास

    जिला कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 05 जून को

    बकरीद को लेकर नीमडीह पुलिस सतर्क, झिमड़ी और सिन्दूरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

    अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, मंडल कंस्ट्रक्शन पर मनमानी का आरोप; जादूगोड़ा मोड़ में गड्ढों और जाम से बढ़ी परेशानी

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.