Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत माता की आत्मा को लहूलुहान करने के लिए विश्व भर के हिंदुओं से माफी मांगे राहुल गांधी : आदित्यनाथ
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    भारत माता की आत्मा को लहूलुहान करने के लिए विश्व भर के हिंदुओं से माफी मांगे राहुल गांधी : आदित्यनाथ

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत माता की आत्मा को लहूलुहान करने के लिए विश्व भर के हिंदुओं से माफी मांगे राहुल गांधी : आदित्यनाथ

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर ‘भारत माता की आत्मा को लहूलुहान’ करने का सोमवार को आरोप लगाते हुए उनसे ‘विश्व के करोड़ों हिंदुओं से माफी’ की मांग की।

    आदित्यनाथ ने हिंदुओं को सहिष्णुता और उदारता का पर्याय बताया तथा कांग्रेस पर “मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबे होने’ का आरोप लगाया।

    लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को हिंदू कहने वाले हर समय ‘हिंसा और नफरत फैलाने’ में लगे हैं।

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा,” हिंदू भारत की मूल आत्मा है। हिंदू सहिष्णुता, उदारता और कृतज्ञता का पर्याय है। गर्व है कि हम हिंदू हैं।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई, स्वयं को ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ कहने वाली जमात के ‘शहजादे’ को यह बात भला कैसे समझ आएगी?

    मुख्यमंत्री ने कहा,”आपको विश्व के करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए राहुल जी! आपने आज एक समुदाय को नहीं, भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया है।”

    लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण संबंधी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए गांधी ने कहा, ‘‘सभी धर्मों और हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और निडरता की बात की है। वे कहते थे कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं डरो मत, डराओ मत। वह अहिंसा की बात करते हैं। लेकिन जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं।’’

    इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर बात है।

    भारत माता की आत्मा को लहूलुहान करने के लिए विश्व भर के हिंदुओं से माफी मांगे राहुल गांधी : आदित्यनाथ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने ब्रहमानन्दम अस्पताल कागल नगर, सोनारी जमशेदपुर स्थित ब्रहमानन्दम अस्पताल का किया उद्घाटन
    Next Article समाहरणालय सभागार में राज्य के पथ निर्माण, जलसंसाधन व भवन निर्माण मंत्री बसंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रमंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई

    Related Posts

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    January 15, 2026

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.