Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई अहम निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई अहम निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई अहम निर्देश

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के “गो लाइव ऑफ स्टूडेंट एप्लीकेशन मॉड्यूल” का किया शुभारंभ, उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए चयनित विद्यार्थी शिक्षा लोन के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन_*
    ================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में राज्य के विद्यार्थियों को पैसे की तंगी नहीं बनेगी बाधा, सरकार कर रही आर्थिक सहायता_*
    ================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा – गरीब और मेधावी विद्यार्थियों को पूरी सुलभता के साथ सरकार की योजनाओं का दें लाभ_*
    ================
    ● *_राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध_*

    ● *_राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों को बेहतर और उत्कृष्ट बनाने के लिए उठाए जा रहे हैं कई कदम_*

    ● *_राज्य के छोटे शहरों, कस्बों और प्रखंडों में खुल रहे नए डिग्री कॉलेज:चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    राज्य का कोई भी विद्यार्थी आर्थिक तंगी की वजह से उच्च और तकनीकी शिक्षा से वंचित ना रहे, यह सरकार का संकल्प है। इस दिशा में राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं का लाभ यहां की गरीब और मेधावी विद्यार्थियों को सुलभता के साथ सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के *”गो लाइव ऑफ स्टूडेंट एप्लीकेशन मॉड्यूल”* का शुभारंभ किया। इसके तहत जिन विद्यार्थियों का चयन उच्च शिक्षण संस्थान के लिए हो चुका है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के लिए जिन बैंकों के साथ इकरारनामा किया गया है, उनके द्वारा 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

    *_शिक्षा से संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं का विद्यार्थियों को मिले पूरा लाभ_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सरकार ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना जैसी अनेकों योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यहां के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की कोचिंग के साथ मेडिकल इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग, जर्नलिज्म और लॉ जैसे कोर्सेज करने में पैसे की तंगी बाधा नहीं बने।

    *_विद्यार्थियों को अपने ही राज्य में उत्कृष्ट उच्च शिक्षा मिले_*

    मुख्यमंत्री ने राज्य में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को बेहतर और उत्कृष्ट बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यहां से बड़े पैमाने पर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेशों का रुख करते हैं। ऐसे में हमें यह प्रयास करना होगा कि यहां के उच्च शिक्षण संस्थानों में क्वालिटी एजुकेशन के साथ कैंपस प्लेसमेंट की भी मजबूत व्यवस्था हो, ताकि यहां के विद्यार्थी अपने ही राज्य में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अच्छा जॉब भी हासिल कर सकें।

    *_उच्च शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण कार्य में तेजी लाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कई नए डिग्री कॉलेज के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कई भवन निर्माण कार्य हो रहा है । इन भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और तय समय सीमा के अंदर पूरी करें, ताकि इसका लाभ यहां के शिक्षकों और विद्यार्थियों को मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कस्बों, छोटे शहरों और प्रखंडों में कई नए कॉलेज खोले जा रहे हैं, ताकि यहां के विद्यार्थियों को अपने घर के आसपास ही बेहतर और उच्च शिक्षा मिल सके।

    *_ट्राइबल यूनिवर्सिटी को जल्द बनाएं क्रियाशील_*

    मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में खोले जाने वाले ट्राइबल यूनिवर्सिटी को जल्द क्रियाशील बनाने का निर्देश अधिकारियों को किया। उन्होंने कहा कि यह यूनिवर्सिटी इस राज्य के लिए काफी काफी मायने रखेगा। इससे यहां के जनजातीय भाषाओं को बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में इस विश्वविद्यालय को शुरू करने को लेकर नियुक्ति समेत अन्य सभी प्रक्रियाओं को यथाशीघ्र पूरा करें ।

    *_उच्च शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के बेहतर नतीजे सामने आने चाहिए_*

    मुख्यमंत्री ने बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जो भी योजनाएं संचालित हों,, उसके बेहतर नतीजे प्राप्त होने चाहिए।

    इस बैठक में मुख्य सचिव श्री एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव श्री राहुल कुमार पुरवार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, निदेशक उच्च शिक्षा श्री रामनिवास यादव, निदेशक तकनीकी शिक्षा श्री सुनील कुमार, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के कार्यपालक निदेशक श्री संजय कुजूर एवं महाप्रबंधक श्री अविनाश कुमार दीपक , एचडीएफसी बैंक झारखंड जोनल हेड श्री अभिषेक कुमार, क्लस्टर हेड रांची श्री धर्मेंद्र कुमार, गवर्नमेंट बैंकिंग हेड श्री नवनीत गांधी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबस्ती विकास समिति ने उत्साह के साथ मनाया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, दिया योग अपनाने का संदेश
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जय हिंद बालिका,मध्य विद्यालय बागडोरा जमशेदपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    May 28, 2026

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस

    “सेवा समर्पण” ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन

    ईद अल-अजहा पर्व को ले कुंडहित बीडीओ ने विभिन्न ईदगाह जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

    ईद-उल-जुहा पर जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.