Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बस्ती विकास समिति ने उत्साह के साथ मनाया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, दिया योग अपनाने का संदेश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बस्ती विकास समिति ने उत्साह के साथ मनाया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, दिया योग अपनाने का संदेश

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बस्ती विकास समिति ने उत्साह के साथ मनाया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, दिया योग अपनाने का संदेश

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बस्ती विकास समिति के द्वारा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें शहर के आम नागरिकों के साथ काफी संख्या में युवा-महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुर्वी सिंहभूम महिला पतंजलि योग समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर में हजारों लोगों ने एक साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान योग प्रशिक्षिका सुधा झा ने मौजूद लोगों को योग के महत्वों के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न योगासन करवाए। इस दौरान सभी लोगों ने अपने दैनिक दिनचर्या में योग क्रिया को अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने संकल्प लिया।

    योग प्रशिक्षिका सुधा झा ने सहयोगी गौरी कर एवं विनीता सिन्हा के साथ बैठकर, पेट एवं पीठ के बल लेटकर एवं सीधे खड़े होकर विभिन्न प्रकार के योग एवं आसन करवाये और इन्हें नियमित रूप से घरों में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग से शरीर निरोगी रहता है। योग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है, किसी भी प्रकार के व्याधि एवं रोग को अनुलोम-विलोम व कपालभाति से दूर किया जा सकता है। इस दौरान बस्ती विकास समिति की ओर से एग्रिको मैदान में चना, गुड़, एनर्जी ड्रिंक और शीतल पेय का वितरण किया गया। वहीं, एग्रिको हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम ग्रुप के सदस्यगण ने सहयोग किया।

    वहीं, बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग के महत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। आज के योग शिविर में योग की विभिन्न क्रियाओं को करने के साथ ही लोगों ने योग के महत्व को भी जाना है। अब नई पीढ़ी भी योग से जुड़ रहे हैं और बड़े उत्साह से योग सीख रहे हैं।

    इस दौरान मंच संचालन बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन सुशांत पांडा ने किया।

    इस दौरान पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, बस्ती विकास समिति के संरक्षक रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, भूपेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, कमलेश सिंह, पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, राकेश सिंह, बबुआ सिंह, जे बेहरा, मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह राजा, बोलटू सरकार, प्रेम झा, विक्रम चंद्राकर, संजीव सिंह, शशि सिंह, पप्पू सिंह, बंटी अग्रवाल, जितेंद्र मिश्रा, पंकज प्रिय, सुधा यादव, वीणा वर्णवाल, ललिता शर्मा, रॉकी सिंह, मोंटी अग्रवाल, एन के ओझा, शिंदे सिंह, दीपक झा, सरस्वती साहू, सरबजीत कौर, मधुमाला, प्रीति सिंह, कुमार संदेश, मिठू चौधरी, नौशाद खान समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने उद्योग विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
    Next Article मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई अहम निर्देश

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा, दीपका, कुसमुंडा के कोयला खदानों में मूसलाधार बारिश से उत्पादन ठप

    July 11, 2025

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    July 11, 2025

    बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों में राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियां

    July 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसईसीएल गेवरा, दीपका, कुसमुंडा के कोयला खदानों में मूसलाधार बारिश से उत्पादन ठप

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों में राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियां

    मानवता के लिए उषा की किरण जगाती पुस्तक *वैचारिकी* ग्राहक पंचायत , पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत प्रकाशित।

    आत्मघाती नशीली दवाओं सहित मादक पदार्थ को कैसे रोका जा सकता है?

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    झारखंड में ई-मोबिलिटी की नई उड़ान: राँची में विक्ट्री इंटरनेशनल फैक्ट्री आउटलेट का भव्य शुभारंभ”

    रेलवे द्वारा पार्किंग शुल्क बढाने पर जनहित में काँग्रेस का स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन 

    शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, आंदोलन को साजिश बताना छात्रों का अपमान : AIDSO

    मेडिएशन फॉर नेशन अभियान को सफल बनाने के लिए डालसा सचिव ने मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक”

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.